scriptकुदरती नजारों के शौकीन हैं तो आइये राजदरी-देवदरी | Indian Tourism Places Rajdari Devdari Chandraprabha Natural Beauty | Patrika News

कुदरती नजारों के शौकीन हैं तो आइये राजदरी-देवदरी

locationचंदौलीPublished: Dec 15, 2019 05:54:55 pm

झरने और हरियाली ओढ़े पर्वतीय क्षेत्र प्रकृति की गोद में होने का एहसास दिलाते हैं।

Rajdari Devdari

राजदरी देवदरी

चंदौली . अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं और प्रकृति के प्रेमी हैं तो आपको राजदरी देवदरी जी प्रपात जरूर जाना चाहिये। चन्द्रप्रभा वन्य अभ्यारण्य में आने वाले ये रमणीय स्थल लुभावना दृष्य प्रस्तुत करते हैं। शांत वातावरण वाले इन स्थलों पर आपको एक अलग अनुभव मिलेगा।
राजदरी देवदरी और चन्द्रप्रभा वन्य अभ्यारण्य उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पड़ता है जो वाराणसी का पड़ोसी जिला है। यहां स्थानीय पर्यटकों की बड़ी तादाद सैर सपाटे और पिकनिक के लिये आती है। रविवार और छुट्टियों के दिन यहां पर्यटकों का मेला सा लगा रहता है।
पर्वतीय वनक्षेत्र वाले इस इलाके में वर्षा ऋतु में तो जैसे नैसर्गिक सौंदर्य अपने चरम पर रहता है। प्रकृति की छांव में वक्त बिताना यहां लोगों को खूब भाता है। यहां राजदरी, देवदरी और लतीफशाह वगैरह इलाके में घूमने के लिये बेहद उम्दा पर्यटन स्थल हैं।
कैसे पहुंचें

– राजदरी देवदरी चंदौली जिले के चकिया इलाके में पड़ता है। यह दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (मुगलसराय जंक्शन) से 55.2 किलोमीटर दूर है, जबकि वाराणसी से दूरी महज 65.2 किलोमीटर है।
– राजदरी देवदरी जाने के लिये पहले वाराणसी या मुगलसराय जाना होगा। मुगलसराय जंक्शन पर देश के तकरीबन सभी क्षेत्रों से ट्रेनें आती हैं। वाराणसी आने वालों को वहां से वाया सड़क या ट्रेन मार्ग से मुगलसराय आना होगा। इसी तरह हवाई जहाज से बनारस तक आकर यहां से मुगलसराय या सीधे राजदरी देवदरी बाई रोड जाया जा सकता है।
– सड़क मार्ग से पहुंचने के लिये स्टेट हाइवे 97 से होकर जाना होगा, जिसपर करीब एक घंटा 41 मिनट का वक्त लगेगा। मुगलसराय और वाराणसी से प्राइवेट टैक्सी या कोई कैब वहां जाने के लिये आसानी से मिल जाती है।
– सड़क मार्ग से कुछ बसें और प्राइवेट सवारी गाड़ियां भी मुगलसराय से चलती हैं।

कब जाएं

– राजदरी देवदरी जाने का सबसे बेहतर समय वर्षा ऋतु का है। इन दिनों यहां के जल प्रपात पानी से भरे होते हैं और प्राकृतिक छटा अपने चरम पर होती है।
– शीत ऋतु भी इन जगहों पर जाने के लिये ठीक है। यहां इन दिनों पर्यटकों की खूब भीड़ होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो