scriptदेवघर से जल चढ़ाकर लौट रहे कांवरियों से भरी मैजिक पलटी | Kanwaria magic van accident in Up chandauli | Patrika News

देवघर से जल चढ़ाकर लौट रहे कांवरियों से भरी मैजिक पलटी

locationचंदौलीPublished: Jul 30, 2019 06:42:43 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

गंभीर रूप से घायल तीन कांवरियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।

Road accident in chandauli

चंदौली में सड़क हादसा

चन्दौली. धीना थाना क्षेत्र के सैयदराजा जमानिया मार्ग पर औरैया पट्टी गुलाब गांव के समीप देवघर से जल चढ़ाकर गोरखपुर वापस लौटते समय मैजिक में सवार कांवरियों का वाहन गड्ढ़े में पलट गया, जिससे मैजिक में सवार तीन कांवरियों को गम्भीर चोट आई। ग्रामीणों ने घायल कांवरियों को मैजिक से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में भर्ती करवाया, हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, इसमें विश्वदेव विश्वकर्मा की हालत गम्भीर बनी हुई है।

गोरखपुर जनपद के विभिन्न अलग अलग गांवो से 10 कांवरियों का जत्था मैजिक से देवघर झारखंड जल चढ़ाने गया था। देवघर जल चढ़ाने के बाद सभी मैजिक से अपने घर वापस गोरखपुर जा रहे थे, मंगलवार को मैजिक सैयदराजा जमानिया मार्ग पर औरैया पट्टी गुलाब गांव के समीप पहुंचा था कि मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घायल कांवरियां 45 वर्षीय राजेश यादव, 40 वर्षीय अखिलेश सिंह व 50 वर्षीय विश्वदेव विश्वकर्मा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी भर्ती किया, हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने तीनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
BY- SANTOSH JAISWAL

ट्रेंडिंग वीडियो