scriptपश्चिम बंगाल में हिंसा: मोदी के मंत्री ने ममता बनर्जी को बताया क्रूर शासक, कही उनके लिये बड़ी बात | Mahendra Nath Pandey Attack on mamata Banerjee over Bengal Violence | Patrika News
चंदौली

पश्चिम बंगाल में हिंसा: मोदी के मंत्री ने ममता बनर्जी को बताया क्रूर शासक, कही उनके लिये बड़ी बात

डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय दोबारा जीत और मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे अपने लोकसभा क्षेत्र चंदौली।

चंदौलीJun 10, 2019 / 03:53 pm

रफतउद्दीन फरीद

चंदौली. लगातार दूसरी बार चंदौली लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने और कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय पहली बार चंदौली पहुंचे तो उनका भाजपाइयों ने बड़े ही गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। तय समय से तकरीबन 5 घंटे देरी से मुगलसराय पहुंचे मोदी सरकार के कौशल विकास मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने प्राचीन काली माता मंदिर में लगभग घंटे भर विधिवत पूजन-अकंन किया। पूजा समाप्ति के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर महेंद्र पांडे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।
इसे भी पढ़ें

रेप पीड़िता का पिता का दावा, BJP विधायक का फोन आता है इसलिये नहीं हो रही हमारी सुनवायी

 

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को क्रूर शासक बताते हुए कहा कि क्रूर शासन की चुनौती से जूझ रहे हैं। बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं के जज्बे को सलाम करती है और हर तरह से उनेक साथ खड़ी है। बीजेपी की नव गठित सरकार ने शपथ ग्रहण में ही 54 बलिदानी कार्यकर्ताओं के परिवार को बुलाकर उनका सम्मान किया और यह संदेश दे दिया। बंगाल की जनता और संघर्षशील भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संपूर्ण नेतृत्व खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल बंगाल में महा परिवर्तन होगा, जो क्रूर शासन का अंत करेगा। ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि स्वाभाविक रूप वह डर गई हैं। भगवान के नाम लेने से डर गई हैं और भाजपा के विस्तार से डर गई हैं। उनको आज अपनी छाया भी खराब लग रही है। उनहोंने सलाह देते हुए कहा कि वह अपनी क्रूरता छोड़ें वरना बंगाल एक क्रांतिकारी भूमि है। ममता को पूरी तरह उखाड़ फेकेगी।
इसे भी पढ़ें

सपा-बसपा गठबंधन टूटने के संकेत, सभी 11 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी बसपा, सपा के लिये नहीं छोड़ेगी सीट!

Mahendra Nath Pandey
 

वहीँ अलीगढ में हुयी बच्ची की जघन्य हत्याकांड के मामले को लेकर यूपी के मंत्रियो की ओर से दिये गए विवादित बयानों पर हुए सवाल का जवाब देते हुए डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी आपसी रंजिश और ऐसे जघन्य कृत्य हो रहे हैं ये मानसिक विकृति के चलते या मानसिक क्रूरता के चलते है। कहा कि आप उसको इस नजरिए से देखिए कि इतने बड़े राज्य में इतनी बड़ी कोई घटना हुई तो बीजेपी की योगी सरकार ने तत्काल कार्यवाही की। पिछली सरकार इसमें लीपापोती करती थी, वोटबैंक देखती थी और संरक्षण देती थी, लेकिन भाजपा की सरकार में सबके लिये कानून समान है।

Home / Chandauli / पश्चिम बंगाल में हिंसा: मोदी के मंत्री ने ममता बनर्जी को बताया क्रूर शासक, कही उनके लिये बड़ी बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो