scriptलोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद महेंद्र नाथ पाण्डेय ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर दिया बड़ा बयान | Mahendra Nath Pandey Big Statement on Rahul Gandhi And Mamta Banerjee | Patrika News

लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद महेंद्र नाथ पाण्डेय ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर दिया बड़ा बयान

locationचंदौलीPublished: May 24, 2019 03:38:46 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

ममता बनर्जी को कहा कि ममता बनर्जी का आतंक बंगाल से खत्म हो गया

Mahendra Nath Pandey

Mahendra Nath Pandey

चंदौली. यूपी के चंदौली लोकसभा सीट में बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने जीत की खुशी मनाते हुए राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बाय-बाय की राजनीति करते हैं। वहीं ममता बनर्जी को कहा कि ममता बनर्जी का आतंक बंगाल से खत्म हो गया।
चंदौली लोकसभा सीट पर महेंद्र पाण्डेय ने महागठबंधन प्रत्याशी संजय चौहान को 13959 मत से हराया है। बीजेपी यूपी अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र पाण्डेय को कुल 510733 मत मिले हैं। जबकि संजय चौहान को 496774 मत मिले हैं।
वाराणसी के बाद चंदौली बीजेपी के लिए उसके प्रतिष्ठा वाली सीट बन गई थी। दिनभर में काफी उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली सीट पर दोबारा जीत की घोषणा होने से पूर्व ही नवीन मंडी स्थल मतगणना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में भाजपाई इकट्ठा हुए पटाखे छोड़कर भाजपाइयों ने खुशी का इजहार किया। वहीं ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके।
वही महेंद्र पाण्डेय ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पांच वर्षों में चंदौली लोकसभा क्षेत्र विकास के नए आयाम गढ़ेगा। लगातार दूसरी बार चंदौली की जनता ने किसी नेता को लंबे समय के बाद सांसद बनाया है। इसके लिए चंदौली संसदीय क्षेत्र के बनारस, चंदौली दोनों जिलों की जनता का जन प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

महागठबंधन की हार के सवाल पर बीजेपी यूपी अध्यक्ष ने कहा कि जनता देश में एक ऐसा महान नेता पा चुकी है। जो देश और दुनिया का एक सर्वोच्च नेता हैं और यूपी की जनता को यह खुशी है कि वह नेता उत्तर प्रदेश से ही संसद रहे और फिर संसद बन रहे हैं। देश की जनता ने जातीय गठबंधन को अपने घरेलू पारिवारिक राजनीति को नकार के युग पुरुष नरेंद्र और अमित शाह के साथ जोड़ा था।
महेंद्र पाण्डेय ने लोकसभा विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने को लेकर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि जो मैने वायदा किया उसे पूरी तत्परता से पूरा करेंगे। वहीं नामांकन के दिन योगी के हाथों जारी किए गए अपने पुस्तक के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि उस पुस्तक में मेरे सपने हैं जिन्हें सत प्रतिशत पूरे किए जाएंगे और कुछ नए सपने भी गाड़े जाएंगे। उन्होंने चंदौली की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र को नए उचाईयों तक ले जाएंगे।
By- Santosh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो