scriptमहेंद्र नाथ पाण्डेय ने अखिलेश यादव पर की विवादित टिप्पणी, कहा चुनाव में याद आ जाएगी छठी-बरही | Mahendra Nath Pandey Comment on Akhilesh yadav in loksabha Chunav | Patrika News

महेंद्र नाथ पाण्डेय ने अखिलेश यादव पर की विवादित टिप्पणी, कहा चुनाव में याद आ जाएगी छठी-बरही

locationचंदौलीPublished: Apr 11, 2019 03:01:26 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि हमलोगों ने योजनाबद्ध तरीके से निरहुआ को लड़ाया है

Mahendra Nath Pandey

Mahendra Nath Pandey

चंदौली. यूपी के चंदौली में बीजेपी यूपी अध्यक्ष और चंदौली के लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र पांडे रविवार की देर शाम मुगलसराय विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बड़ी संख्या में युवाओं को देख बीजेपी यूपी अध्यक्ष भी जोश में थे। सहारनपुर के देवबंद में आयोजित महागठबंधन की रैली में अखिलेश द्वारा पीएम मोदी पर कटाक्ष किया गया था कि चौकीदार का चौकी छीन लेंगे। इस पर बीजेपी यूपी अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि अखिलेश जी हमने और योगी बाबा ने आपके पीछे दिनेश लाल निरहुआ को लगा दिया है। पहले उससे निपट लीजिये फिर नरेंद्र मोदी की तरफ देखिएगा।
उन्होंने कहा कि मैं हंसी में नहीं कह रहा हूं। हम लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से दिनेश लाल निरहुआ को लड़ाया है। आज उसका हीरो का क्रेज है राष्ट्रवादी लोग वहां लग गए हैं। चुनाव चढ़ने दीजिए अखिलेश यादव खुद आपको छठी बरही सब याद आ जाएगा। जब दिनेश लाल यादव निरहुआ चलेगा। मोदी जी से पहले आप का इलाज करने के लिए यूपी में नड्डा जी महेंद्रनाथ पांडे, योगी आदित्यनाथ और सुनील बंसल ए पर्याप्त हैं और उनके पिताजी ने संसद में अंतिम दिन आशीर्वाद दिया है। आशीर्वाद भी सार्थक होने के लिए आजमगढ़ के लोग और उत्तर प्रदेश के यदुवंश के लोग साथ खड़े हैं।
BY- Santosh jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो