उन्होंने कहा ‘देश में मोदी की सरकार है। अगर तुम्हारा नारा होगा अफजल हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है भारत के टुकड़े होंगे इंशाल्लाह इंशाल्लाह, तो धानापुर के क्रांतिकारी धरती से नौजवानों का नारा है ‘हर घर में घुस कर मारेंगे जिस घर में अफजल निकलेगा।’
भाजपा सांसद ने कहा… ‘हम अपने गोंडा में देविपाटन मंडल में खुलेआम बोलते हैं। ‘आप अपने आप को मुसलमान मानो, हम आपको मुसलमान नहीं मानते। हम मानते हैं कि पांच पुस्त पहले आप हमारे दादा के भाई थे। हम जानते हैं कैसे धर्म परिवर्तन करना पड़ा। बहुत लंबी हो जाएगी मेरे पास है। 10वीं शताब्दी से लेकर 15वीं शताब्दी तक हिन्दुओ का धर्म परिवर्तन हुआ। चन्दौली भगवान शिव की धरती है परशुराम जी का भी कार्य क्षेत्र ही रहा है। परशुराम की धरती मानी जाएगी, भगवान शिव की धरती मानी जाएगी। मुगलसराय कहा से आ गया यह हंसने की बात नहीं है मेरे भाइयों हम कौन थे क्या हो गए और क्या होंगे अभी भी जाग जाओ मिलकर विचार करो यह सभी समस्या को। यद्यपि हमें इतिहास अपना प्राप्त पूरा है नहीं फिर भी हम कौन थे यह भी अधूरा है अभी।’