scriptभाजपा के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी: संजय निषाद | Nishad Party and BJP Alliance Continue in UP Election 2022 | Patrika News

भाजपा के साथ चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी: संजय निषाद

locationचंदौलीPublished: Jul 20, 2021 10:06:29 pm

संजय निषाद बोले, प्रदेश की 70 ऐसी विधानसभा सीटें हैं जहां निषाद समाज के लोग निर्णायक हैं।
 

sanjay nishad

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

चंदौली. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वो भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश की 70 ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां निषाद समाज के लोग निर्णायक हैं, जहां 70 हजार से एक लाख के बीच की आबादी है। जिन्हें चिन्हित कर चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- संजय निषाद नहीं छोड़ेंगे भाजपा का साथ, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

राष्ट्रपति ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि केवट, मल्लाह मझवार जाति के लोग हैं, जिन्हें अनुसूचित जाति का लाभ मिलना चाहिए। इन्हें भी कानूनी सुरक्षा मिलनी चाहिए जैसे दलितों को मिला। कहा कि भाजपा ने वादा किया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि निषाद समाज के लोगों को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाएगा। उन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिलाएंगे।

By Santosh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो