चंदौली

47 वोटों से हार गयी BJP, 2017 में जीती थी यूपी की यह सीट

चंदौली की शहाबगंज सीट पर अब होगा उपचुनाव।

चंदौलीDec 27, 2018 / 05:11 pm

रफतउद्दीन फरीद

योगी आदित्यनाथ शशि उपाध्याय

चंदौली . चंदौली के शहाबगंज बलॉक पमुख के खिलाफ गुरुवार को अविश्वस प्रस्ताव 47 वोटों से पास हो गया और इसी के साथ ही ब्लॉक प्रमुख शशि उपाध्याय की कुर्सी चली गयी। शशि बीजेपी नेता कुश उपाध्याय की पत्नी हैं। अविश्वास प्रस्ताव पूर्व प्रमुख सरोज सिंह की ओर से लाया गया था। मतदान में शशि उपाध्याय पहुंची ही नहीं, इससे सुबह ही अंदाजा लगाया गया कि शायद वह हार मान चुकी हैं। यही नहीं उनके पक्ष में महज एक ही वोट पड़े।
 

 

 

अविश्वास प्रस्ताव के लिये सुबह वोटिंग एसडीएम चकिया दिप्ती देव और अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल देवेन्द्र यादव की देखरेख में शुरू हुई। इस दौरान पांच थानों की पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात की गयी। पूर्व प्रमुख सरोज सिंह अपने साथ 51 सदस्य लेकर पहुंचीं, जबकि शशि पहुंची ही नहीं। तभी से माना जा रहा था कि अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाएगा। दोपहर तीन बजे परिणाम की घोषणा से पहले कुल 75 में से 49 ने ही वोटिंग में हिस्सा लिया। इसमें से 47 ने समर्थन में वोट किया, एक मत कैंसिल हो गया, जबकि विपक्ष में महज एक ही वोट पड़ा। इसके बाद प्रस्ताव पास होने क ऐलान कर दिया गया। अब यहां ब्लॉक प्रमुख के लिये दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।
 

सरोज सिंह ने 30 नवंबर को पेश किया था अविश्वास प्रस्ताव IMAGE CREDIT:
 

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह लाई थीं अविश्वास प्रस्ताव

बीजेपी नेता की पत्नी व भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख शशि उपाध्याय के खिलाफ कोई बैठक और विकस कार्य न कराने को लेकर पूर्व प्रमुख सरोज सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव बीते 30 नवंबर को पेश किया था। 43 सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए डीएम नवनीत चहल के सामने 41 सदस्यों की परेड करायी थी। कागजातों की जांच के बाद जिलाधिकारी ने इसके लिये वोटिंग की तिथि 27 दिसंबर मुकर्रर कर दी।
 

Shashi Upadhyay
शशि उपाध्याय सरोज सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद बनीं थीं प्रमुख IMAGE CREDIT:
 

योगी सरकार बनने के बाद मिली थी कुर्सी

2017 के विधानसभा चुनावों के बाद जब यूपी में योगी सरकार बनी तो कई सारे क्षत्र पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सियों पर खतरा हुआ था और कई की चली भी गयी थीं। इसी दौरान चंदौली के शहाबगंज ब्लॉक पर समाजवादी पार्टी समर्थित ब्लॉक प्रमुख सरोज सिंह के खिलाफ खेमेबंदी करके शशि उपाध्याय ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर कुर्सी गिरा दी गयी। इसके बाद हुए चुनाव में वह प्रमुख चुनी गयीं।
 

बाहुबली धनंजय सिंह की करीबी हैं ब्लॉक प्रमुख

शशि उपाध्याय यूं तो बीजेपी से जुड़ी हैं पर उनके पति कुश उपध्याय भाजपा नेता होने के साथ ही जौनपुर के पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर कुश उपाध्याय समय-समय पर उनके साथ फोटो भी शेयर करते रहते हैं। उधर अविश्वास प्रस्ताव लाने लाली सरोज सिंह के बारे भी कहा जाता है कि वह चंदौली की वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह की करीबी हैं। सरिता सिंह पूर्व जिपं अध्यक्ष छत्रबलि सिंह की पत्नी हैं।
By Santosh jaiswal

Home / Chandauli / 47 वोटों से हार गयी BJP, 2017 में जीती थी यूपी की यह सीट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.