scriptकुत्तों के हमले से एक हिरण की मौत दो घायल | One Deer death and two Injured after dog Attack | Patrika News

कुत्तों के हमले से एक हिरण की मौत दो घायल

locationचंदौलीPublished: Jun 29, 2018 07:02:13 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

अंधेरे में भटक कर पहुंच गए थे जेवरियाबाद गांव

अंधेरे में भटक कर पहुंच गए थे जेवरियाबाद गांव

अंधेरे में भटक कर पहुंच गए थे जेवरियाबाद गांव

चन्दौली. सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र के गांव जेवरियाबाद के सिवान में गुरुवार को कुत्तों ने संरक्षित प्रजाति के हिरण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल हीरण की संख्या तीन बताई गई है। ग्रामीणों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल हिरणों को वन विभाग रेंज कार्यालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक हिरण की मौत हो गई। वहीं दो हिरण का इलाज किया जा रहा है। और उन्हें नर्सरी में रखा गया है। स्वस्थ होते ही उन्हें वापस चंद्रप्रभा वन अभ्यारण्य में छोड़ दिया जाएगा।
आप को बतादें कि कैमूर पर्वत शृंखला से होकर गुजरने वाली कर्मनाशा नदी के तट पर काफी संख्या में हिरण रहते है। जो रात्रि में भटकते हुए निकट के गांवों में पहुंच जा रहें हैं। बिती रात्र तीन हिरन भटकते हुए जेवरियाबाद के सिवान में पहुंच गए। जहां कुत्तों के समूह ने उनपर हमला बोल दिया। जब तक गांव तथा आसपास के लोग पहुंचते तीनों हिरन गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव के युवक विक्की सिंह, सोनू सिंह आदि ने वन विभाग को सूचना देते हुए अपने साधन से स्थानीय पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक हिरन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो हिरण का इलाज चल रहा है। वन दरोगा राजेश तिवारी ने बताया कि घायल दोनों हिरण को इलाज हेतु विभाग के नर्सरी कार्यालय में रखा गया है। स्वस्थ होते ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
By- संतोष जायसवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो