चंदौली

चंदौली में शुरू हुई धान की खरीद, कुल 112 क्रय केंद्र बनाए गए, अब तक 23 सौ क्विंटल हुई धान की खरीद

धान के सीजन को देखते हुए सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य ₹1960 प्रति कुन्तल तय कर दिया गया। इसको लेकर चंदौली में धान की खरीद भी शुरू कर दी गई है। वहीं धान क्रय केंद्र पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।जनपद में धान खरीद के लिए कुल 112 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

चंदौलीNov 27, 2021 / 07:07 pm

Vivek Srivastava

चंदौली. धान के सीजन को देखते हुए सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य ₹1960 प्रति कुन्तल तय कर दिया गया। इसको लेकर जनपद में धान की खरीद भी शुरू कर दी गई है। वहीं धान क्रय केंद्र पर कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में बोरों की व्यवस्था की गई है और अधिकारी भी लगातार क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जनपद में धान खरीद के लिए कुल 112 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जबकि 2.35 लाख मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर जनपद के किसान क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है और टोकन लेकर धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पहुंच रहे हैं।
नवीन कृषि मंडी चंदौली में धान खरीद के लिए 4 धान क्रय केंद्र बनाए गए है। जबकि सभी 112 क्रय केंद्रों पर धान खरीद के लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी गयी है। किसानों को धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद राजस्व विभाग से सत्यापन कराना होगा। इसके बाद खाद्य विपणन विभाग से टोकन आनलाईन डाउनलोड किया जाएगा। केंद्र पर केवल ऑनलाइन टोकन लेकर आने वाले किसानों से धान खरीदी जाएगी। इस बार ऑफलाइन धान खरीद पर रोक लगा दी गई है। ताकि धान खरीद में कोई लीपा पोती न हो और किसान सहूलियत से अपनी फसल बेच सकें। इस बार शासन ने किसानों को धान बिक्री के लिए काफी सहूलियत दी है।
जिसमें 75 क्विंटल धान प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खरीदा जाएगा। इस संबंध में खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया शासन के आदेश को देखते हुए कोई गाइडलाइन के तहत जिले में धान खरीदी शुरू कर दी गई है। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक धान खरीद की जाएगी। जनपद में धान खरीद के लिए साढ़े सात लाख बोरों की व्यवस्था की गई है। जिले में चार केंद्रों पर अब तक 40 किसानों को 23 सौ क्विंटल धान की खरीद की गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.