scriptछात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया | police arrested two youngs in teasing case with girl in chandauli | Patrika News

छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

locationचंदौलीPublished: Oct 25, 2018 03:59:23 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

धानापुर कस्बे में विद्यालय खुलने के समय मनचले विद्यालय के आसपास मंडराने लगते हैं

crime case

छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

चंदौली. जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के डबरिया गांव स्थित जनता जनार्दन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा के साथ मंगलवार को हुए छेड़खानी और मारपीट के मामले में आरोपी दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है | वहीं एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है |
दरअसल जनता जनार्दन इंटर कॉलेज की कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ मंगलवार की दोपहर में कुछ मनचले युवकों ने छेड़खानी किया | जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो छेड़खानी कर रहे मनबढ़ युवको ने छात्रा को मारपीट कर बेहोश कर दिया | घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पहुंचे और 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी | पुलिस ने छात्रा को धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया |
पीड़िता के नामजद तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और 24 घंटे के अंदर ही सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | बता दें धानापुर थाना क्षेत्र के धराव हिंगुतरगढ़ ,रामपुर दिया, प्रसहटा सहित धानापुर कस्बे में विद्यालय खुलने के समय मनचले विद्यालय के आसपास मंडराने लगते हैं |
जिससे स्कूल जाने वाली छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | लेकिन एंटी रोमियो दस्ता कहीं नजर नहीं आता वही | वही सीओ सकलडीहा ने बताया कि जल्दी ही तीसरे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कालेज के आसपास रहने वाले मनचलों खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो