scriptतालाब की खुदाई करा रहे प्रधान व पुत्र की दबंगों ने की पिटायी | Pradhan and his Son Beaten by Dabang in Chandauli | Patrika News

तालाब की खुदाई करा रहे प्रधान व पुत्र की दबंगों ने की पिटायी

locationचंदौलीPublished: Jun 24, 2018 09:12:16 pm

चंदौली के धीना थानान्तर्गत पिपरदाहा गांव में मनरेगा के तहत प्रधान व उनके पुत्र करा रहे थे तालाब की खुदायी।

Protest

प्रदर्शन

चन्दौली. धीना थाने के पिपरदाहा गांव में रविवार को मनरेगा के तहत ग्राम प्रधान लक्ष्मीना देवी व पुत्र रवि राम तालाब की खुदाई करवा रहे थे। तालाब की मिट्टी निकालने की बात पर गांव के ही एक दबंग ब्यक्ति से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगो ने ग्राम प्रधान व उनके पुत्र की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज लोगों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर मजदूर धीना थाना पहुंचे और वहां न्याय की मांग करने लगे। पर वहां मजदूरों और ग्राम प्रधान की एक नही चली, चार घण्टे मजदूरों ने धीना थाना में हो हल्ला मचाया पर वहां उन्हें न्याय नहीं मिला और पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर वापस कर दिया। मजदूरों ने कहा कि ऊपर से नीचे दोनों शासन उनका है। हम गरीबों को न्याय नहीं मिलेगा। कुछ मजदूरों ने कहा कि भाजपा शासन में गरीबों को न्याय नहीं मिलते। दबंगो से सहमे सहमे मजदूर अपने घरों को चले गए।
इसे भी पढ़ें

योगी के खिलाफ बगावत करने वाले ओम प्रकाश राजभर ने PM मोदी को भेजा बेटे की शादी का न्योता, आया ये जवाब


धीना थाना अध्यक्ष अनुराग कुमार ने कहा कि हमारे पास ग्राम प्रधान कोई लिखित प्राथना पत्र नही आया। दोनों पक्ष आपस मे मिलकर सम्झौता करके चले गए। जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधान सघ अनुज सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यो में रोड़ा डालना गलत बात उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के मान सम्मान में सगठन उनके साथ है। उनके न्याय को संंगठन पुलिस अधीक्षक व जिला अधिकारी मिलके न्याय दिलाने का काम करेगा।
By Santosh Jaiswal
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो