scriptचंदौली के सकलडीहा विधानसभा के कोरी बूथ पर गैस लीकेज से लगी आग, 15 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान | Sakaldiha Corey booth fire from gas leakage due to Voting 2019 | Patrika News

चंदौली के सकलडीहा विधानसभा के कोरी बूथ पर गैस लीकेज से लगी आग, 15 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान

locationचंदौलीPublished: May 19, 2019 11:23:03 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

15 मिनट बाद आग पर पाया गया काबू

Fire from Gas leakage

Fire from Gas leakage

चंदौली. यूपी के चंदौली लोकसभा सीट के सकलडीहा विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय कोरी बूथ संख्या 237, 38 पर मतदान के दौरान आग लग गई। जिससे पोलिंग बूथ पर अफरा-तफरी मच गई। लगभग 15 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। तब कहि जाकर दोबारा मतदान सुचारू रूप से प्रारम्भ हुआ।

बता दें कि आग रसोई घर में भोजन बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण हुई। आग लगने के बाद मौके पर आग पर काबू पाने के कोई इंतजाम नहीं थे। जिससे आग फैलने लगी। आग फैलने से परेशान मतदाताओं के बीच अफरा तफरी मच गई। किसी तरह बड़ी मशक्कत से 15 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। तब कहि जाकर दोबारा मतदान सुचारू रूप से होना शुरू हुआ है।

चंदौली लोकसभा क्षेत्र में कुल 918 बूथ 1533 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से 160 मॉडल और 4 सखी बूथ हैं। निगरानी के लिये 215 मतदान केन्द्रों पर डिजिटल कैमरों से वीडियोग्राफी करायी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से लोकसभा क्षेत्र को 19 जोनल मजिस्ट्रेट 109 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 35 स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट व 108 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किये गए हैं।

यहां बीजेपी की ओर से डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय, सपा से डॉ. संजय सिंह चौहान, कांग्रेस गठबंधन से शिवकन्या कुशवाहा मैदान में हैं। चंदौली लोकसभा में जिले की मुगलसराय, सकलडीहा, सैय्यदराजा व वाराणसी जिले की शिवपुर और अजगरा विधानसभा शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो