scriptयोगी सरकार का विरोध करते-करते अपने ही नेता के ख़िलाफ़ नारेबाजी करने लगे सपा नेता और कार्यकर्ता | Samajwadi Party raised Slogan Against Party leader during Procession | Patrika News

योगी सरकार का विरोध करते-करते अपने ही नेता के ख़िलाफ़ नारेबाजी करने लगे सपा नेता और कार्यकर्ता

locationचंदौलीPublished: Jun 07, 2020 09:45:40 pm

सपा नेताओं के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न और दमन का आरोप लगाकर इसी के खिलाफ समाजवादी पार्टी विरोध जता रही थी।

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी

चंदौली. कई बार बेहद जोश या उत्साह या फिर बड़बोलेपन में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके चलते फजीहत झेलनी पड़ती है। ऐसा ही कुछ वाकया पेश आया समाजवादी पार्टी के साथ। उनके नेता और कार्यकर्ता जुटे तो थे लॉक डाउन में योगी सरकार पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर योगी आदित्यनाथ सरकार का विरोध करने लेकिन सरकार के बजाय अपने ही एक नेता के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष के रिएक्शन के बाद जाकर नारा बदला।

 

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि लॉक डाउन में भी उनके नेताओं के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न और दमन कम नहीं हो रहा। इसी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने विरोध जता रही थी। बहुत से सपाई घरों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे थे, तो वहीं कुछ वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों ने नरसिंहपुर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया भवन यानी सपा कार्यालय पर सोशल डिस्टेंस के नियमों को ध्यान में रखकर धरना दिया। इस दौरान पार्टी महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने सपाइयों में जोश भरने के लिए नारे लगाने शुरू किए। उनके साथ-साथ सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण, पूर्व अध्यक्ष बलिराम, छोटू तिवारी, चाखन यादव, रमेश यादव जैसे दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की।

 

पर इसी बीच इसी बीच सपा महासचिव ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता छोटू तिवारी का नाम लेकर उनके खिलाफ़ नारेबाजी करने लगे। ‘छोटू तिवारी होश में आओ’ के नारे महासचिव नफीस अहमद संग नारेबाजी कुछ और सपाई भी दोहराते रहे। पहली पंक्ति में नारा लगा रहे सपा जिलाध्यक्ष ने तत्काल गलती पकड़ी और पलटकर अपना रिएक्शन दिया तब जाकर नारा दुरुस्त हुआ।

 

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब नारेबाजी के दौरान सपाइयों की जुबान फिसली हो। खैर! इस घटना चर्चा खूब रही। इस बाबत जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि नारेबाजी के दौरान जुबान फिसल जाने से ऐसा हुआ।

By Santosh Jaiswal

ट्रेंडिंग वीडियो