चंदौली. प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन और जिले के नोडल सचिव अनुराग अनुराग श्रीवास्तव सोमवार को नियमताबाद गांव के एक स्कूल में पहुंचे। वहां उन्होंने सकूल में दी गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से यह सवाल भी किया कि वहां के टीचर उन्हें पढ़ाने आते हैं या नहीं और उनकी समस्याएं क्या हैं। इसके बाद उन्होंने बच्चों से कुछ सवाल किये तो बच्चों ने जो जवाब दिये उसे सुनकर वह भी दंग रह गए। प्रमुख सचिव ने कक्षा पांच की छात्रा रानी और वंदना से 17 और 19 का पहाड़ा पूछ डाला। अपनी समझ से तो प्रमुख सचिव ने कड़ा सवाल किया था, पर दोनों छात्राओं ने फर्राटे से पहाड़ा पढ़ दिया। उनका जवाब सुनकर वह दंग रह गए। तत्काल उन्होंने अपने जेब से पांच-पांच सौ रुपये निकालकर बच्चों को ईनाम दिया। विद्यालय के शिक्षकों को इसके लिये बधाई दी और उनकी तारीफ भी की। प्रमुख सचिव ने सोमवार को चंदौली जिले का दौरा किया। लाभार्थी शांति देवी के आवास का फीता काटकर उद्घाटन किया और उनको आवास की चाबी सौंपी। प्रमुख सचिव ने आधा दर्जन पीएम आवास का निरीक्षण भी किया। इस बीच नियामताबाद गांव में प्रधानमंत्री आवासीय योजना से बन रहे घरों का निरीक्षण किया और निर्माण स्थिति भी जानी।