scriptशिवपाल यादव का बड़े भाई पर निशाना, मेरे भाई ने लगाया समाजवादी पार्टी को पलीता | Shivpal Yadav Big Alligation on Ramgopal Yadav | Patrika News

शिवपाल यादव का बड़े भाई पर निशाना, मेरे भाई ने लगाया समाजवादी पार्टी को पलीता

locationचंदौलीPublished: Jan 18, 2019 09:11:20 pm

अपनी सभा में भावुक हो गए शिवपाल यादव और कहा मजबूरन बनानी पड़ी अलग पार्टी।

Shivpal Singh Yadav and Ramgopal Yadav

शिवपाल यादव रामगोपाल यादव मुलायम सिंह

चंदौली. शिवपाल सिंह यादव ने चंदौली के सकलडीहा में हुई अपनी जनसभा में समाजवादी पार्टी में अपने योगदान और वहां से मिले धोखे के बारे में जनता को बताया और बताते हुए भावुक हो गए।
 

रामगोपाल यादव को लेकर शिवपाल यादव की नाराजगी यहां भी दिखी। भीड़ देखकर उनका दर्द छलक गया। उन्होंने रामगोपाल यादव का नाम लेते हुए कहा कि हमारे एक बड़े भाई हैं, जो खुद को बहुत पढ़ा लिखा समझते हैं। उन्होंने ही समाजवादी पार्टी को नुकसान पहुंचाया। मैंने कहा था कि सपा को पलीता लगाने वाले हैं। मैंने अखिलेश यादव को भी समझाया था। उन्हें समझना चाहिये था। मैं समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ रहा था, बावजूद इसके मुझे हराने की कोशिश की गयी, उसके लिये रुपये खर्च किये गए। फिर भी मैं एक लाख 25 हजार वोट पाकर जीत गया। अगर हराने का प्रयास न होता तो वोट और ज्यादा मिलते। इसके बाद मुझे मजबूरन पार्टी बनानी पड़ी।
By Santosh Jaiswal

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो