चंदौलीPublished: Feb 23, 2023 10:59:45 pm
Santosh Kumar
चंदौली के चकिया के भाजपा विधायक के गावं में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने भाजपा के जिला महामंत्री के घर को निशाना बना डाला | घर में घुसे चोरो ने नगदी सहित लाखों रूपये के गहने पर हाथ साफ कर दिया। विधायक के गावं में भाजपा महामंत्री के घर में चोरी की सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | सुचना मिलने पर पुलिस अधिकारी गावं में पहुंचे | भुक्तभोगी ने घटना की लिखित तहरीर चोरी गए जेवरात के विवरण के साथ चकिया कोतवाली में दिया है | पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।