Chandauli news: वैश्य मतदाताओं को रिझाने के लिए सपा ने खेला दाव, अमरनाथ जायसवाल को बनाया व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष
चंदौलीPublished: Jul 02, 2023 10:48:38 am
चंदौली जिले में वैश्य मतदाताओं की बहुलता को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने वैश्य मतदाताओं को अपने पाले में करने के उद्देश्य से अमरनाथ जायसवाल को समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है।


,,लखनऊ प्रदेश कार्यालय में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ अमरनाथ जायसवाल उर्फ़ मोनू
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने अमरनाथ जायसवाल उर्फ मोनू को चंदौली समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष बनाया है। अमरनाथ जायसवाल जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थको और सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। 2021 में अमरनाथ जायसवाल उर्फ़ मोनू ने सपा का दामन थाना था। तब से लगातार सक्रीय राजनीती में भूमिका निभा रहे अमरनाथ जायसवाल उर्फ़ मोनू का युवाओ में ख़ासा क्रेज है।