scriptचंदौली में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर मां की मौत, दो साल के बच्चे की हालत गंभीर | Woman Death and 2 year old boy serious due to Falling house | Patrika News

चंदौली में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर मां की मौत, दो साल के बच्चे की हालत गंभीर

locationचंदौलीPublished: Jul 11, 2019 05:33:18 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

दो साल के बेेटे का चकिया जिला संयुक्त अस्पताल में चल रहा है इलाज, हालत गंभीर

house falling due to heavy rain

house falling due to heavy rain

चन्दौली. लगातार हो रही बारिश में यूपी के चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के दलित बस्ती में एक कच्चा मकान गिर गया जिसमें दबकर एक महिला की मौत और उसका दो साल का बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने महिला और उसके पुत्र को मलबे से बाहर निकालकर चकिया जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और बेटे का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बतादें कि गुरुवार की सुबह दलित बस्ती में महिला सविता (23) खाना बना रही थी। खाना बनाने के बाद महिला बगल के कमरे में में जा रही थी। महिला रसोइ घर से अभी बाहर निकली ही थी कि रसोई में लगा बल्ली टूटकर उसके सिर पर गिर गया। जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर पड़ी। महिला अपने गोद में अपने दो साल के बच्चे को ली थी चोट लगने की वजह से बच्चा भी हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद उनके शरीर पर मकान टूटकर गिर गया। महिला और उसका बच्चा पूरी तरह मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी जब गांव वालों को हुई तो वह घटना स्थल पर पहुंच गए और महिला व बच्चे को बहुत प्रयास के बाद बाहर निकाला।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने महिला को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शिवा का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो