खेत से लौटी घर तो मिली मौत
गांव अराईयांवाली में खेत से घर लौटी महिला को दरवाजे पर मौत मिली।
गांव अराईयांवाली में खेत से घर लौटी महिला को दरवाजे पर मौत मिली। घर के आगे अनियंत्रित टै्रक्टर ने उसे शिकार बना लिया। टाउन पुलिस के अनुसार सुभाषचंद्र पुत्र पालाराम नायक निवासी अराईयांवाली ने रिपोर्ट दी कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे उसकी माता लाली देवी (50) खेत से घर लौटकर मुख्य दरवाजा खोल रही थी। तभी राकेश उर्फ लालू पुत्र सुलतान सिंह लापरवाही से ट्रैक्टर चलाता हुआ आया। पहले खंभें में ट्रैक्टर भिड़ा। उसके बाद माता लाली देवी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में भांजा दीपक भी घायल हो गया।