scriptलोगों की कमाई पर पीएम मोदी कर रहे हैं विदेशों की सैर- तंवर | PM modi is travelling in abroad on public money - Tanwar | Patrika News

लोगों की कमाई पर पीएम मोदी कर रहे हैं विदेशों की सैर- तंवर

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Sep 27, 2015 06:31:00 pm

पीएम नरेंद्र मोदी की विदेशी दौरों पर बोलते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि देश की जनता के गाढ़े खून

Ashok tanwar

Ashok tanwar

जींद। पीएम नरेंद्र मोदी की विदेशी दौरों पर बोलते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि देश की जनता के गाढ़े खून-पसीने की कमाई पर विदेशों में घूम कर मौज कर रहे है। पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे देशों में तो जाएंगे लेकिन देश का कालाधन जहां जमा है वहां नहीं जाएंगे। देश में काला धन लाने का भाजपा ने सिर्फ चुनावों में जिक्र किया। अब ये बातें जुमला बन गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अब तक एक बार भी विदेश से काला धन देश में लाने को लेकर कोई बयान तक नहीं दिया है। वे उचाना कलां गांव में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

तंवर ने कहा कि देश में जींद की हालात सबसे दयनीय है। 2005 में जिले से तीन मंत्री प्रदेश सरकार में थे। तब भी जींद के हालात दयनीय रहे अब भी जींद के हालात दयनीय है। आने वाले चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी होकर प्रदेश की सत्ता में जींद का हिस्सा करना है। जींद के पिछड़ापन के लिए कौन लोग जिम्मेदार है इस बात को जिले के लोग जानते है। इसलिए ऐसे नेताओं के बहकावे में जनता को नहीं आना चाहिए जो सिर्फ जींद में सत्ता लाने की बात करते है। जींद के युवा पढ़े-लिखे है उन्हें अपने अच्छे भविष्य के लिए कांग्रेस को चुनना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो युवा, किसान, मजूदर, व्यापारी वर्ग को साथ लेकर चलती है।

भाजपा पत्थर बदल कर नहीं बदल सकती लोगों के दिल
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जींद जिले की बात हो प्रदेश की जो भी उद्घाटन, शिलान्यास हो रहे है उन योजनाओं को कांग्रेस के राज में मंजूरी मिली थी, निर्माण पूरा हुआ था। पत्थर बदल कर भाजपा लोगों के दिल नहीं बदल सकती है। प्रदेश की जनता को भाजपा के 11 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस की याद आने लगी है। किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल भाजपा पारित करना चाहती थी। इस बिल कांग्रेस ने संसद से लेकर सड़क पर विरोध किया।

एक भी वायदा नही किया पूरा
तंवर ने कहा कि चुनाव में सत्ता में आने के लिए भाजपा ने धडा़धड़ 154 वायदे कर दिए। अब तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार कोई फैसला आज लेती है तो कल उस पर यूटर्न हो जाता है। बुजुर्गों को पेंशन दो हजार देने का वायदा किश्तों में पूरा कर रहे है। अब तो प्रदेश के लोग भाजपा के नेताओं को मुंह ही झूठा कहने लगे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव को जानबूझ कर टालना चाहती है। भाजपा को पता है कि आज जो स्थिति प्रदेश में है उस हालात मेंं उनका एक भी सरपंच नहीं बन पाएगा।

आज प्रदेश भर में जिलास्तर पर डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन
तंवर ने कहा कि देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी के नाम से जो केंद्र सरकार ने स्टैम्प जारी की हुई थी उसे केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। इसको लेकर प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर डाकघर से कांग्रेस कार्यकर्ता रोष जुलूस शुरू करेंगे। यह रोष जुलूस डीसी कार्यालय पहुंचेगा। यहां डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल में इस बार आई बीमारी से नुकसान हुआ है। सरकार को चाहिए कि वो फसल की गिरदावरी करवा कर जल्द से मुआवजा दे। जो धान के भाव इन दिनों किसानों को मिल रहे है वो समर्थन मूल्य से कम है। सरकार को व्यापारी, किसान, मजदूर की कोई चिंता नहीं है। दिनों-दिन महंगाई बढ़ रही है। आज प्रदेश में चुनाव हो जाए तो भाजपा दहाई का आंकडा भी पार नहीं कर पाएगी। प्रदेश को आज कांग्रेस जैसी पार्टी की सरकार की जरूरत है जबकि कांग्रेस को आप लोगों की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो