scriptमनाली से चंडीगढ आ रही बस पचास फीट गहरी खाई में गिरी,26 घायल | 26 people injured in a road accident on manali chandigarh road | Patrika News

मनाली से चंडीगढ आ रही बस पचास फीट गहरी खाई में गिरी,26 घायल

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jan 22, 2019 04:36:12 pm

Submitted by:

Prateek

मंगलवार हादसों भरा रहा…

bus

bus

(चंडीगढ): हिमाचल प्रदेश के मनाली से चंडीगढ आ रही बस मंगलवार सुबह बिलासपुर जिले में कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वार घाट के निकट पचास फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में 26 लोग घायल हो गए। इनमें आठ लोगों की हालत गंभीर है।

 

मिली जानकारी के अनुसार निजी डीलक्स बस में चालीस लोग सवार थे। दुर्घटना मंगलवार तडके साढे चार बजे हुई। गंभीर घायल आठ लोगों को चंडीगढ पीजीआई में इलाज के लिए भेजा गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि बस चालक के नींद के प्रभाव में आने से दुर्घटना हुई। वर्षा के कारण बचाव कार्य भी प्रभावित हुआ है।

 

इधर सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत

मंगलवार हादसों भरा रहा। इधर ओडिशा के कंधमाल जिले में मंगलवार सबेरे सवारियों से भरा मिनी ट्रक खड्डे में जा गिरा। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। मरने वालों की शिनाख्त अब तक न हो सकी। अस्पताली सूत्र बताते हैं कि गंभीर रूप से घायलों की स्थिति में बहुत अधिक सुधार नहीं दिख रहा है। यह ट्रक गदापुर से ब्राह्मणी गांव पहुंचा ही था कि ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। मिनी ट्रक खड्डे में जा गिरा। पोइगुडा घाट रोड पर हुई इस दुर्घटना में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। खबर लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर घायलों और शवों को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा घायलों को ब्राह्मणी गांव अस्पताल में भरती कराया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो