scriptफतेहगढ साहिब लोकसभा क्षेत्र में सुखवीर बादल की पहली रैली, योग्य प्रधानमंत्री चुनकर विकास के पांच साल बचाने की अपील | akali leader sukhbir badal addressed rally in Fatehgarh sahib | Patrika News

फतेहगढ साहिब लोकसभा क्षेत्र में सुखवीर बादल की पहली रैली, योग्य प्रधानमंत्री चुनकर विकास के पांच साल बचाने की अपील

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Apr 01, 2019 06:23:31 pm

Submitted by:

Prateek

सुखवीर बादल ने कहा कि इससे पहले पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने में चूक हुई है और आज पंजाब बर्बाद हो रहा है…

badal file photo

badal file photo

(चंडीगढ): पंजाब के फतेहगढ साहिब लोकसभा सीट से अकाली दल के प्रत्याशी दरबारा सिंह गुरू के समर्थन में पहली रैली खन्ना में संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष सुखवीर बादल ने लोगों से अपील की कि वे आने वाले चुनाव में योग्य प्रधानमंत्री के पक्ष में मतदान करें ताकि विकास का सिलसिला अगले पांच साल भी जारी रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि सही प्रधानमंत्री के चुनने में चूक हुई तो पांच साल बर्बाद हो जायेंगे।

 

सुखवीर बादल ने कहा कि इससे पहले पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने में चूक हुई है और आज पंजाब बर्बाद हो रहा है। सभी कल्याणकारी योजनाएं मौजूदा कांग्रेस सरकार ने बन्द कर दी है। बुढापा पेंशन, अनुसूचित जाति छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप और शगुन जैसी योजनाओं के तहत दी जाने वाली राहतें बन्द कर दी गई है।

 

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता में आई। किसानों के सारे कर्जे माफ करने, घर-घर एक रोजगार देने और एक माह में पंजाब को नशा मुक्त करने के चुनावी वायदे झूठ साबित हुए है। सुखवीर बादल ने रैली के मंच से प्रत्याशी दरबारा सिंह गुरू का परिचय भी करवाया और कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रधान सचिव रहे है और लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में सक्षम है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो