script

गुरुनानक देव के जीवन की सभी घटनाएं मानवता के लिए शिक्षाप्रद : नायडू

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Nov 06, 2019 05:54:06 pm

Submitted by:

Devkumar Singodiya

पंजाब विधानसभा में गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित विशेष सत्र का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव की शिक्षाएं नैतिकता के पतन से बचा सकती हैं। समारोह में हरियाणा के सीएम, राज्यपाल और सभी विधायक शामिल हुए।

गुरुनानक देव के जीवन की सभी घटनाएं मानवता के लिए शिक्षाप्रद : नायडू

गुरुनानक देव के जीवन की सभी घटनाएं मानवता के लिए शिक्षाप्रद : नायडू

चंडीगढ़. उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू ने कहा कि गुरूनानक देव के जीवन से जुड़ा प्रत्येक घटनाक्रम हमें न केवल शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि मनुष्य जीवन को बदलने की क्षमता भी रखता है। वह बुधवार को गुरूनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में पंजाब व हरियाणा के विधायकों, सांसदों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर के रूप में प्रसिद्ध विधानसभा में यह आयोजन ऐतिहासिक घटना से कम नहीं है। गुरूनानक देव एक संत नहीं बल्कि परम उतत्कृष्ट कवि, रचनात्मक, चिंतक, मानवतावादी और संपूर्ण गुरू भी थे, जिन्होंने उलझे हुए दार्शनिक संकल्पों को सरल भाषा में संचारित किया।

वर्तमान पीढ़ी सौभाग्यशाली

यह भी पढ़ें विधानसभा में उठा, राजनीतिक गलियारों में गर्माया जाट आरक्षण का मुद्दा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के सभी लोग सौभागयशाली हैं कि उन्हें गुरूनानक के 550वें प्रकाशोत्सव का गवाह बनने का अवसर मिल रहा है। करतारपुर साहिब की स्थापना का श्रेय गुरूनानक को ही जाता है। जहां रहकर उन्होंने समूची मानवता को एकजुटता, भाईचारे, समानता, महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने जैसे अनेकों शिक्षाएं मानवता को दी, जिनका आज के जीवन में बेहद महत्व है।

जल और धरती बचानें का संदेश प्रासंगिक

यह भी पढ़ें महिला व बाल अपराध करने वालों की खैर नहीं

पंजाब के सीएम कै. अमरिंदर सिंह ने कहा कि गुरूनानक ने सैंकड़ों साल पहले मानवता को सुरक्षित रखने के लिए पानी व धरती को बचाने का संदेश दिया था। इसका वर्तमान में सर्वाधिक महत्व है। पंजाब सरकार न केवल पानी बचाने पर ध्यान दे रही है, बल्कि जंगलों को बचाने की दिशा में भी सार्थक प्रयास कर रही है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह नेताओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी हुए शामिल

यह भी पढ़ें हत्या के बाद तीनों हो गए बर्बर, शव का कर दिया यह हाल

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा हरियाणा के सभी विधायक तथा अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो