scriptदो काम छोड़कर सभी कार्य प्रतिबंधित, कोई बुलाए तो साफ मना करें और कार्यक्रम न होने दें | All social Events except Wedding and cremation banned in chandigarh | Patrika News

दो काम छोड़कर सभी कार्य प्रतिबंधित, कोई बुलाए तो साफ मना करें और कार्यक्रम न होने दें

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jul 14, 2020 01:18:34 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने ट्वीट करके कहा- इस प्रकार के कार्यक्रमों में कतई न जाएं, कोई बुरा मानता है तो मानता रहे

Tweet

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने ट्वीट करके कहा- इस प्रकार के कार्यक्रमों में कतई न जाएं

चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल कहा जाता है। शहर वाकई सुंदर है। इस समय कोरोनावायरस के कारण शहर की सुंदरता फीकी पड़ गई है। कोरोनावायरस का फैलाव रोकने के लिए जारी की गई गाइडलाइन का अनुपालन नहीं हो रहा है। परिणाम यह है कि देश के अन्य राज्यों की तरह चंडीगढ़ में भी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।
क्या है निर्देश

प्रशासन का कहना है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें और अगर निकलते हैं तो मास्क लगाकर निकलें। सोशल डिस्टेंस बनाए रखें। सावधानी बरतें। हाथ धोते रहें। भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं। ग यह सब करने में लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि शहर में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।
क्या है ट्वीट में

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने देर रात अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है- शादी और दाह संस्कार को छोड़कर सभी सामाजिक कार्यक्रम प्रतिबंधित हैं। यदि कोई आपको किसी समारोह, उत्सव या पार्टी के लिए आमंत्रित करता है, तो उसे सीधा मना करें बिना इसकी चिंता किये कि आपकी उससे बुराई हो जाएगी। इसके अलावा आप समारोह, उत्सव या पार्टी का आयोजन करने वाले को ऐसा करने से किसी भी प्रकार से रोकने की पूरी कोशिश करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो