scriptगधे के दिन फिरेंगे,दूध से बनाए जा रहे सौंदर्य साबुन,पढ़े पूरी ख़बर और जाने इस साबुन की खास बात | Beauty soap made by donkey milk | Patrika News

गधे के दिन फिरेंगे,दूध से बनाए जा रहे सौंदर्य साबुन,पढ़े पूरी ख़बर और जाने इस साबुन की खास बात

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jan 15, 2019 03:30:32 pm

Submitted by:

Prateek

साबुन के स्टार्ट-अप के लिए गधे का दूध महंगे दाम में खरीदा जा रहा है…
 

(चंडीगढ): दुनिया में मात्र बोझ ढोने को मजबूर गधे के दिन अब फिरने वाले है। कारण यह है कि गधे के दूध से सौंदर्य साबुन बनाया जा रहा है। साबुन बनाने के लिए गधे का दूध दो हजार रूपए का एक लीटर खरीदा जा रहा है। इस सौदर्य साबुन की करीब 100 ग्राम की एक टिकिया 500 रूपए की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह स्टार्ट अप जब बडे औद्योगिक उत्पादन का रूप लेगा तो साबुन की टिकिया सस्ता होगा और गधा,फार्म बडे पैमाने पर शुरू किए जायेंगे।

चंडीगढ की लेजर वैली में सोमवार तक चले भारतीय महिला आर्गेनिक उत्सव में गधे के दूध से सौदर्य साबुन बनाने वाला स्टार्ट अप पहुंचा था। यह स्टार्ट अप टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से स्नातक पूजा कौल का है। पूजा कौल ने अपना स्टार्ट अप जुलाई 2017 में सोला पुर में स्थापित किया था। सोलापुर से इसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना लाया गया। करीब 28 हजार रूपए के निवेश से स्टार्ट अप में छह लोगों की टीम बनाई गई। एक दर्जन से अधिक गधों का फार्म बनाया गया।

 

भारतीय महिला आर्गेनिक उत्सव के साथ स्टार्ट अप ने अपनी वेबसाईट बनाई और ऑनलाइन मार्केटिग शुरू की। मार्केटिंग के लिए फेसबुक और इंस्ताग्राम जैसे मीडिया को भी इस्तेमाल शुरू किया गया। अब जल्दी ही नाइका,अमेजान और फिल्पकार्ट से भी जुडने का इरादा है। पूजा कौल ने बताया कि दिल्ली के मुकाबले चंडीगढ उत्सव में अच्छा ग्राहक समर्थन मिला। अभी उनका स्टार्ट अप लाभ-हानि रहित है। आगे बढाने पर फायदे की उम्मीद की जा रही है।

उत्सव के समापन के लिए केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी पहुंची थीं। उन्होंने उत्सव में लगाए गए एक-एक स्टाल पर पहुंचकर आर्गेनिक उत्पादों की जानकारी ली। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मेनका गांधी ने कहा कि उत्सव के लिए पहली बार चंडीगढ का चयन किया गया था। चंडीगढ में महिला स्टार्ट अप के सभी आर्गेनिक उत्पाद बिक गए। उन्होंने कहा कि यह सारा कार्यक्रम जैविक खेती को बढावा देने के लिए है। मेनका गांधी ने इससे पहले पंजाब के मोहाली जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय महिला एवं बाल विकास केन्द्र का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि मोहाली में खोला गया पांचवा महिला एवं बाल विकास केन्द्र देश का अंतिम केन्द्र है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो