scriptपंजाब के बेरोजगारों के लिए सबसे बड़ी खबर | Big news for unemployed youth sarkari naukari in Punjab | Patrika News

पंजाब के बेरोजगारों के लिए सबसे बड़ी खबर

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Mar 13, 2020 08:24:55 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

आऊटसोर्सिंग और पीपीपी स्कीम के अधीन 58 साल से अधिक उम्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत हटाने का आदेश, नौजवानों की भर्ती करें

jaipur

Charanjit Singh Channi

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराने का अभियान चला रहे हैं। इसके अंतर्गत कैबिनेट मंत्री सरदार चरनजीत सिंह चन्नी ने अपने अधीन आने वाले विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग और पी.पी.पी. स्कीम के अधीन काम कर रहे 58 साल से अधिक उम्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत हटाने का फ़ैसला किया है।
आदेश जारी

मंत्री ने तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी विभागों से आउटसोर्सिंग और पी.पी.पी. स्कीम के अधीन 58 साल से अधिक उम्र के अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
तुरंत हटाएं

श्री चन्नी द्वारा तकनीकी शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण, रोजग़ार सृजन और प्रशिक्षण और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि उनके ध्यान में आया है कि विभागों में आउटसोर्सिंग और पी.पी.पी. स्कीम के अधीन 58 साल से अधिक उम्र के कर्मचारी और अधिकारी विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं, जिनको तुरंत हटाया जाए।
खाली पदों पर युवक भर्ती किए जाएं

मंत्री ने इसके साथ ही कहा है पंजाब सरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में राज्य के बेरोजग़ार नौजवानों को अधिक से अधिक रोजग़ार मुहैया करवाने के लिए यह सरकार का अहम प्रयास है। इस सम्बन्धी मंत्री ने विभागों के प्रमुखों को लिखा है कि खाली होने वाले पदों पर नौजवानों को भर्ती करने के लिए तुरंत कार्यवाही आरंभ की जाए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो