चंडीगढ़ पंजाब

स्टार प्रचारकों की सूची जारी, चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर किरण खेर के समर्थन में प्रचार करेंगे यह दिग्गज नेता

मोदी समेत जारी की 40 प्रचारकों की सूची…
 

चंडीगढ़ पंजाबMay 07, 2019 / 02:56 pm

Prateek

kiran kher

(चंडीगढ़): चंडीगढ़ लोकसभा सीट से किरण खेर को दोबारा लोकसभा में पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ठोस प्लान तैयार कर लिया है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के लिए चंडीगढ़ आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहले ही फरीदाबाद आ चुके हैं।

 

स्टार प्रचारकों की सूची में इन नेताओं के नाम शामिल

चंडीगढ़ भाजपा के महासचिव चंद्रशेखर ने सोमवार को यहां जारी एक जानकारी में बताया कि पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के 40 नेताओं को शामिल किया गया है। भाजपा महासचिव ने बताया कि किरण खेर के समर्थन में अगले दिनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, उमा भारती, स्मृति ईरानी, जितेंद्र सिंह के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पार्टी की सांसद एवं स्टार प्रचारक हेमामालिनी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा प्रभारी प्रभात झा, हरियाणा के वित्त मंत्री एवं चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजट टंडन समेत कुल 40 नेता प्रचार करेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चंडीगढ़ का दौरा कर चुके हैं।

 

Home / Chandigarh Punjab / स्टार प्रचारकों की सूची जारी, चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर किरण खेर के समर्थन में प्रचार करेंगे यह दिग्गज नेता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.