चंडीगढ़ पंजाब

पंजाब की सीमाएं सील करने का आदेश, कर्फ्यू 14 अप्रैल तक बढ़ाया गया

कोरोनावायरस के कारण तीसरी मौत से पंजाब सरकार सकते में
वित्त मंत्री एमएस बादल को आपातकालीन प्लान बनाने का निर्देश
सीमाएं हिमाचल, हरियाणा, कश्मीर, राजस्थान, पाकिस्तान से लगती हैं

चंडीगढ़ पंजाबMar 30, 2020 / 09:28 pm

Bhanu Pratap

Captian amarinder singh

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोनावायरस से तीसरी मौत होने से सरकार सकते में है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब की सीमाएं सील करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कर्फ्यू 14 अप्रैल, 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार ने कारखानों को खोलने का निर्णय़ लिया था, जिसका कारखाना मालिक विरोध कर रहे हैं।
ट्वीट किया

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ट्वीट में यह जानकारी दी है। उन्होंने वित्त मंत्री एमएस बादल से कहा है कि वे इसके लिए आपातकालीन इंतजाम करें। हर हाल में कोरोनावायरस पर विजय पानी है। सरकार के इस आदेश से अनुमान लगाया जा सकता है कि स्थिति काफी गंभीर हो रही है। पंजाब की सीमाएं हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान और पाकिस्तान से लगती हैं।
विदेश से आए 90 हजार नागरिक

असल में पंजाब में 90 हजार से अधिक विदेश से आए नागरिक छिपे हुए हैं। सरकार की चेतावनी के बाद भी ये सामने नहीं आ रहे हैं। 30 जनवरी, 2020 के बाद विदेश से आए नागरिकों का विवरण सरकार मांग रही है, लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। सरकार के लिए यह भी चिन्ता का विषय है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.