scriptयूपी के बाद इस प्रदेश में भी वीकंड कर्फ्यू की चेतावनी | Chandigarh Administrator VP Singh Badnore warned weekend curfew latest | Patrika News

यूपी के बाद इस प्रदेश में भी वीकंड कर्फ्यू की चेतावनी

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jul 10, 2020 10:42:40 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पंजाब के राज्याल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंब बदनौर ने दी चेतावनी

पंजाब के राज्याल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंब बदनौर ने दी चेतावनी

पंजाब के राज्याल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंब बदनौर ने दी चेतावनी

चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश में शनिवार ओर सोमवार को कर्फ्यू है। कारण है कि कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने भी वीकंड कर्फ्यू लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया तो कर्फ्यू लगाया जाएगा। पंजाब राज्य वीकंड कर्फ्यू लगा चुका है।
शुक्रवार को कोरोना के 13 केस मिले

चंडीगढ़ शहर में कोरोना के 13 केस मिले हैं। इस तरह कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 536 हो गई है। शहर में तेजी से बढ़ते कोरोना के केसों पर चिंता जताते हुए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीकेंड कफ्र्यू लगाने के संकेत दिए हैं। जनता से बार-बार सोशल डिस्टिेंसिंग का पालन करने ओर मास्क पहनने की अपील करने बाद नियमों का पालने न होने के चलते शुक्रवार को प्रशासक ने वार रूम में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह बात कही है।
रात्रि का कर्फ्यू सख्ती से लागू हो

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यदि जरूरत पढ़ती है तो शहर में वीकेंड में कर्फ्यू लगाया जाए ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। इसके अलावा उन्होंने डीजीपी को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि शहर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाए। इस दौरान आवश्यक ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों को न चलने दिया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो