चंडीगढ़ पंजाबPublished: Oct 08, 2023 07:00:40 pm
MAGAN DARMOLA
सतलुज यमुना सम्पर्क (एसवाईएल) नहर के निर्माण को लेकर उच्चतम न्यायालय की पंजाब की आप आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ की गई कड़ी टिप्पणी से राज्य में सियासत गर्मा गई है
चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी राजनीतिक दलों को राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया के समक्ष चर्चा करने की खुली चुनौती दी है। मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड़, शिरोमणि अकाली दल(शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पंजाब और इससे जुड़े मुद्दों पर मीडिया के समक्ष लाइव डिबेट करने की खुली चुनौती देते हैं। उन्होंने कहा कि ये नेता 31 अक्टूबर तक इस बहस के लिएतैयारी कर लें और एक नवम्बर को पंजाब दिवस पर मीडिया के सामने लाईव डिबेट के लिये उपस्थित हों।
उन्होंने कहा कि वह बिना कागजों के राज्य के मुद्दों पर चर्चा करेंगे जबकि विपक्षी नेता अगर चाहें तो वे सभी मुद्दे और इनके जबाव लिख कर ला सकते हैं।