scriptजस्टिस जोरा सिंह के आरोपों पर कांग्रेस ने किया पलटवार | congress gave reply of justice jora singh | Patrika News

जस्टिस जोरा सिंह के आरोपों पर कांग्रेस ने किया पलटवार

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jan 09, 2019 07:17:06 pm

Submitted by:

Prateek

कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि…

congress mla

congress mla

(चंडीगढ): आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह द्वारा गुरूग्रंथ साहिब के अपमान और सिखों पर पुलिस फायरिंग को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार की आलोचना किए जाने पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।

 

वजूद खो रही ‘आप’, बचा आरोप लगाने का काम-कांग्रेस

कांग्रेस विधायक राजकुमार वेरका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जोरा सिंह आज आरोप लगा रहे है लेकिन जब तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखवीर बादल व मुख्य सचिव ने उनकी रिपोर्ट ही लेने से इनकार कर दिया था तब उन्होंने आयोग से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। आम आदमी पार्टी तो पंजाब में अपना वजूद खो रही है और उसके पास आरोप लगाने के अलावा कोई काम नहीं रह गया है।

मोदी अपना रहे हथकंडे—वेरका

वेरका ने कहा कि यह कानून का राज है और कानून अपना काम कर रहा है। प्रकाश सिंह बादल और सुखवीर बादल बेनकाब हो गए है। जल्दी ही कानून अपना शिकंजा कसेगा। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म को लेकर वेरका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। स्वयं मोदी पर भी फिल्म बना ली गई है। ये फिल्में नहीं बचाएगी। अब तो मोदी सरकार के लोग ही सवाल खडे कर रहे है। वे मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने को तैयार नहीं है। रफाल विमान घोटाला से बडा घोटाला तो फसल बीमा योजना का है। आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल खैहरा द्वारा पंजाबी एकता पार्टी के गठन पर सवाल खडे करते हुए वेरका ने कहा कि खैहरा यह एकता किस रास्ते से ला रहे है। उनके साथ खडे विधायक साथ छोडने को तैयार है।


सवर्ण आरक्षण को जुमला करार दिया

केन्द्र सरकार द्वारा सवर्णों को आर्थिक आधार पर दस फीसदी आरक्षण देने के सवाल पर वेरका ने कहा कि यह भी जुमला ही है। इसे लागू करने की प्रक्रिया मौजूदा सरकार के दौरान पूरी नहीं होने वाली। साथ ही नरसिंह राव सरकार द्वारा दिया गया सवर्ण आरक्षण रद्य कर दिया गया था। इसी तरह राजस्थान सरकार द्वारा दिया गया आरक्षण रद्य किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो