इंग्लैंड से लौटी चंडीगढ़ की युवती में कोरोनावायरस की पुष्टि, मचा हड़कम्प
-रविवार को आई थी, खांसी-जुकाम होने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराई गई
-परिजनों के भी पीड़ित होने की आशंका, नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे

चंडीगढ़। तमाम प्रयासों और बचाव के बाद भी केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ Chandigarh में कोरोनावायरस Coronavirus आ ही गई। इंग्लैंड England से लौटी 23 वर्षीय युवती में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। यह बात पूरे चंडीगढ़ में ‘जंगल में आग’ की तरह फैल गई। हड़कम्प मच गया। युवती के परिजनों को भी निगरानी में रखा गया है। इस बारे में केन्द्र सरकार को भी सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें
Coronavirus के चलते 5800 कैदियों को रिहा करेगी पंजाब सरकार

आइसोलेशन वार्ड में
बुधवार की आधी रात में इस बात की पुष्टि हुई कि युवती कोविड-19 से ग्रसित है। वह मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली है। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक युवती रविवार को इंग्लैंड से लौटी थी। सोमवार को युवती में उसमें कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई दिए। उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर-32 के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। कोरोनावायरस की पुष्टि के लिए नमूने लेकर पीजीआई की प्रयोगाला में जांच के लिए भेजे गए। प्रारंभिक रिपोर्ट रिपोर्ट में युवती को COVID-19 वायरस होने की पुष्टि हुई है। दूसरा नमूना गुरुवार को पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें
coronavirus us के खौफ से चंडीगढ़ प्रशासन का आदेश- डांस के समय एक-दूसरे को स्पर्श न करें

दहशत की स्थिति
सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ में कोरोनावायरस का पहला मरीज मिलने के बाद हर ओर दहशत सी पैदा हो गयी। बुधवार की आधी रात के बाद सोशल मीडिया पर उसकी जांच रिपोर्ट भी किसी ने वायरल कर दी। फिर स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया कि युवती COVID-19 वायरस से ग्रसित है। अब युवती के परिजनों के नमूने भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। युवती के घर के आसपास रहने वाले लोग मुश्किल में फँस गए हैं। वे भी जांच करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें
फरीदकोट मेडिकल कालेज से Coronavirus का संदिग्ध मरीज फरार, पुलिस कर रही छापामारी
अब तक 23 मामले
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 23 संदिग्ध मामले आ चुके हैं। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। इस कारण चंडीगढ़ के लोग चैन में थे। अब एक युवती में कोरोनावायरस की पुष्टि के बाद हड़कम्प की स्थिति है। यह हाल तब है जबकि चंडीगढ़ में बचाव के अनेक उपाय किए गए हैं। यहां तक कि मंदिर तक बंद कर दिए गए हैं।
अब पाइए अपने शहर ( Chandigarh Punjab News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज