scriptपंजाब में Coronavirus के दो नए मरीज, कुल संख्या हुई 33, एक भी नहीं हुआ स्वस्थ | Coronavirus Positive new cases in Ludhiana Nawanshahr Punjab latest ne | Patrika News

पंजाब में Coronavirus के दो नए मरीज, कुल संख्या हुई 33, एक भी नहीं हुआ स्वस्थ

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Mar 26, 2020 08:16:15 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पंजाब Punjab में कोरोनावायरस Coronavirus के दो नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

Coronavirus alert

Coronavirus alert

चंडीगढ़। पंजाब Punjab में कोरोनावायरस coronavirus के दो नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इनमें से एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है। बाकी बचे 32 मरीजों में से एक भी स्वस्थ नहीं हुआ है। पंजाब सरकार Punjab govrnment के लिए यह चिन्ता का विषय बना हुआ है।
कोविड-19: पंजाब
1 अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 722
2 जांच के लिए भेजे गए नमूनों की संख्या 722
3 अब तक पोज़ेटिव पाए गए मरीज़ों की संख्या 33
4 मृतकों की संख्या 01
5 निगेटिव पाये गए मरीज़ों की संख्या 346
6 रिपोर्ट का इन्तज़ार है 376
32 संक्रमित मरीज एकांतवास में

जो जो नए मरीज पाए गए हैं, उनमें से एक शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) का है। यह व्यक्ति मृतक बल्देव सिंह के सम्पर्क में आया था। एक मरीज लुधियाना का है और वह लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। मरीज ने विदेश यात्रा की है। सभी 32 संक्रमित मामलों को सरकारी अस्पताल में एकांतवास के तहत रखा गया है। उनकी हालत स्थिर हैं। इन सभी मामलों से सम्बन्धित सभी नज़दीकियों को क्वारांटाइन किया गया है और यह सब निगरानी में हैं। इन मामलों के करीबी व्यक्तियों के नमूने भी ले लिए गए हैं और जांच के लिए निर्धारित लैब को भेजे गए हैं।
पंजाब में कोविड-19 के मामलों की जि़लावार रिपोर्ट
1 एसबीएस नगर 19
2 एसएएस नगर 05
3 जालंधर 04
4 अमृतसर 01
5 होशियारपुर 03
6 लुधियाना 01
योग: 33 (मत्यु- 1)

तारीख, लिये गये नमूने, पॉजिटिव, निगेटिव
18 मार्च, 5, 1, 4,
19 मार्च, 18, 7, 11
20 मार्च, 34, 14, 20
21 मार्च, 36, 4 32
22 मार्च, 22, 1, 18
23 मार्च, 5,0 1 24
24 मार्च, 8,7 2 19
25 मार्च, 205, 2, 77

ट्रेस किये गये सम्पर्क
कुल पॉजिटिव केस की संख्या 31
पहचाने गये सम्पर्कों की संख्या 667
लिये गये नमूनों की संख्या 254
पॉजिटिव पाये गये नमूने 22
निगेटिव पाये गये नमूने 81
रिपोर्ट का इंतजार है 151
14 दिन का इनक्यूबेशन समय पूरे करने वालों की संख्या 207
लम्बित सम्पर्को की संख्या 191
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो