चंडीगढ़ पंजाब

पहलवान विवेक के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी दंगल गर्ल

राजनीति में भविष्य बनाने के लिए पुलिस की नौकरी दांव पर लगाने वाली भारतीय महिला पहलवान बबीता फौगाट ने अब शादी का फैसला कर लिया है। विधानसभा चुनाव हारने वाली बबीता आगामी एक दिसंबर को पहलवान विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी।
 
 
 

चंडीगढ़ पंजाबNov 10, 2019 / 06:51 pm

Yogendra Yogi

पहलवान विवेक के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी दंगल गर्ल

चंडीगढ़(संजीव शर्मा): राजनीति में भविष्य बनाने के लिए पुलिस की नौकरी दांव पर लगाने वाली भारतीय महिला पहलवान बबीता फौगाट ने अब शादी का फैसला कर लिया है। विधानसभा चुनाव हारने वाली बबीता आगामी एक दिसंबर को पहलवान विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। बबीता के पिता महावीर फौगाट ने इस बारे में जानकारी दी।

दंगल फिल्म बनी थी
बबीता फौगाट द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट की बेटी तथा महिला पहलवान गीता फौगाट की छोटी बहन है। महाबीर फौगाट के संघर्ष पर दंगल फिल्म भी बनी थी। बबीता की करीब पांच साल से दिल्ली के नजफगढ़ के विवेक सुहाग से दोस्ती थी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने अपने परिवार को इस बारे में बताया। परिवारों की मंजूरी के बाद दोनों एक दिसंबर परिणय सूत्र में बंधेंगे।

राजनीति के लिए छोड़ी नौकरी
बबीता ने राजनीति में अपना भाग्य आजमाया मगर इस क्षैत्र में वह बुरी तरह से परास्त हो गई। बबीता फोगाट ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दादरी से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और परिणाम आए तो वह तीसरे नंबर पर आई। चुनाव में किस्मत आजमाने के चक्कर में बबीता की सरकारी नौकरी भी चली गई।
चरखी दादरी जिले के गांव बलाली निवासी बबीता फौगाट और विवेक झज्जर जिले के गांव मातनहेल के मूल निवासी है। विवेक अब दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं।

होटल में हुई थी दोस्ती
बबीता व विवेक एक-दूसरे को पिछले चार-पांच वर्षों से जानते है और अच्छे दोस्त हैं। भारत केसरी खिताब जीत चुके पहलवान विवेक सुहाग फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत है। पिछले दिनों बबीता ने विवेक सुहाग के साथ रिश्ता पक्काा होने की जानकारी अपने फेसबुक तथा ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की थी। बबीता फौगाट ने बताया खिलाड़ी होने के चलते वह 4-5 साल पहले विवेक सुहाग से मिली थी। बकौल बबीता उन दोनों की मुलाकात दिल्ली के ताज होटल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती हो गई जो धीरे-धीरे प्यार में बदली और अब दोनों एक साथ जीवन व्यतीत करने जा रहे हैं। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार से रिश्ते को लेकर बात की और शादी करने की इच्छा जताई। इसी साल 2 जून को दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। वह दोनों एक दिसंबर परिणय सूत्र में बंधेंगे।

कई पदक जीत चुकी है बबीता
बबीता ने वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था। उसके बाद वर्ष 2014 में ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में बबीता स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2018 में गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बबीता ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

राजनीति में मिली असफलता
बबीता फोगाट खेल की दुनिया में ऐसा नाम है, जिसे हर भारतीय बहुत गौरव के साथ ले सकता है। बबीता ने खेल की दुनिया में अपना परचम लहराया। पहलवानी में नाम कमाने के बाद बबीता ने राजनीति में अपना भाग्य आजमाया मगर इस क्षेत्र में वह बुरी तरह से परास्त हो गई। बबीता फोगाट ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दादरी से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था और परिणाम आए तो वह तीसरे नंबर पर आई। चुनाव में किस्मत आजमाने के चक्कर में बबीता की सरकारी नौकरी भी चली गई। चुनाव लडऩे के लिए बबीता ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.