scriptChandigarh में एक ही दिन में Coronavirus के पांच नए केस, शहर में मचा हड़कंप | Five new cases coronavirus patients in UT Chandigarh Latest news | Patrika News

Chandigarh में एक ही दिन में Coronavirus के पांच नए केस, शहर में मचा हड़कंप

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Mar 30, 2020 07:16:38 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

कोरोनावायरस पीड़ित मरीजों की संख्या 13 हुई
कनाडा से वापस लौटा दंपति भी पीड़ित पाया गया

Coronavirus

Coronavirus

चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सोमवार को कोरोना के पांच पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही कोरोनावायरस पीड़ित मरीजों की संख्या 13 हो गई है। सोमवार को सामने आए पॉजिटिव मरीजों में पांच में से दो कनाडा से वापस लौटा दंपति है। अन्य तीन लोग शहर में कोरोना के पॉजिटिव पाए गए आठवें मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में थे। जिनमें से एक कोरोना के 8वें मरीज की 40 वर्षीय मां है। वहीं मोहाली के रहने वाले 33 वर्षीय एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। 65 वर्षीय महिला संक्रमित पाए जाने के बाद नया गांव में स्वास्थ्य विभाग छानबीन कर रहा है।
यह भी पढ़ें

Coronavirus के डर के बीच पंजाब के किसानों के लिए अच्छी खबर

सोमवार का हाल

-कोरोना के पहले दो पॉजिटिव मरीज करेड़ा से वापस लौटे हैं। कनाडा का रहने वाले दंपति पॉजिटिव पाए गए हैं ।स्वास्थ्य विभाग की ओर 32 साल की महिला और 32 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें सेक्टर 32 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए रखा गया है ।
-चंडीगढ़ के रहने वाले 23 वर्षीय शख्स को कोरोना के आठवें मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में होने के चलते ब्लड टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे सेक्टर 32 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए रखा गया है।
-कोरोना का चौथा पॉजिटिव मरीज भी शहर में वायरस से संक्रमित पाए गए 8वें मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में था। जिसकी जांच कराने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 23 वर्षीय युवक को सेक्टर 32 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।
-कोरोना वायरस की पांचवी पॉजिटिव मरीज चंडीगढ़ में संक्रमित पाए गए आठवें मरीज की 40 वर्षीय मां है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को सेक्टर 32 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो