scriptLock Down 4.0 पढ़िए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ में क्या होगा क्या नहीं | Guideline for Lock Down 4.0 in UT Chandigarh latest news | Patrika News

Lock Down 4.0 पढ़िए केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ में क्या होगा क्या नहीं

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: May 18, 2020 10:57:20 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

दफ्तरों में आम लोग 10 से 11 बजे अफसरों से मिल सकेंगे। बापूधाम, धनास, सेक्टर-38, 30 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

chandigarh

chandigarh

चंडीगढ़। लॉकडाउन 4.0 में केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में क्या होगा और क्या नहीं। इस बारे में चंडीगढ़ प्रशासन ने विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी है। चंडीगढ़ के सलाहकार वीपी सिंह बदनोर ने गाइड लाइन जारी करने से पहले अधिकारियों के साथ विस्तार से बैठक की। फिर दिशा-निर्देश जारी किए। निर्देशों में कहा गया है कि सेक्टर-17 और 34 खुलेगा। दुकानों पर ऑड-ईवन लागू नहीं होगा दफ्तरों में आम लोग 10 से 11 बजे अफसरों से मिल सकेंगे। बापूधाम, धनास, सेक्टर-38, 30 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सरकारी कार्यालय प्रातः 10 से 5:30 तक खुलेंगे, ऑफिस में 50 परसेंट स्टाफ ही आएगा। सेक्टर-19 ,22, की रेहड़ी मार्केट ऑड-ईवन पर खुलेंगे। शहर के सभी मॉल बंद रहेंगे, अपनी मंडी भी बंद मिठाइयों, बेकरी शॉप खुलेंगी, सिर्फ होम डिलेवरी होगी।
ये काम शुरू होंगे

दुकानों पर ऑड ईवन सिस्टम खत्म, रोजाना दुकानें खुल सकेंगी।

नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही मार्केटखुलेंगी। बेवजह बाहर नहीं घूमा जा सकेगा।
सभी रेस्टोरेंट, ईटिंग पॉइंट आदि खोल दिए जाएंगे। शुरुआती चरण में ये होम डिलेवरी ही करेंगे।

टू व्हीलर पर एक ही अलाउड,

सरकारी दफ्तरों में पब्लिक डीलिंग शुरू होगी। संपर्क सेंटर, रजिस्ट्रियां आदि सब खुलेंगी।
आउटर रोड पर होने के कारण सेक्टर-22,35,20,43 आदि जो मार्केट्स बंद थे, वे खुल जाएंगे।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट खुलेगा। इंटर स्टेट बसें चलेंगी। टैक्सी सर्विस भी शुरू होगी।

सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुलेंगी।
कपड़े की रेहड़ी मार्केट खुलेंगे, लेकिन सख्त कायदे होंगे। यहां ऑड-ईवन लागू हो सकता है।

स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रैक्टिस के लिए खोले जा सकते हैं।

शराब के ठेके खुले रहेंगे।

शादियों में 50 लोग और शोक में 20 लोगों की मौजूदगी के आदेश
ट्राई सिटी में बसें चलेंगी। टिकट 20 रुपए।

दूसरे राज्यों में आ-जा सकेंगे। बसें भी चलेंगी।

इंडस्ट्रियल एरिया खुलेगा, सभी तरह के काम कर सकेंगे।

रेस्टोरेंट खुलेंगे, लेकिन बैठकर खाना नहीं खिला सकेंगे। सिर्फ होम डिलेवरी कर सकेंगे।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे। कराटे, रेसलिंग जैसी गेम नहीं होंगी।

यहां बंद रहेगा
स्कूल-कॉलेज, इंस्टीट्यूट, कोचिंग सेंटर्स बंद रहेंगे। मॉल-सिनेमा भी बंद रहेंगे।

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च और अन्य धार्मिक स्थल के साथ साथ सत्संग घर बंद ही रहेंगे। किसी भी तरह के राजनीतिक या बड़ा सामाजिक आयोजन नहीं होंगे। सीटीयूकी बसों से होने वाली फलों-सब्जियों की सप्लाई बंद होंगी।
स्वीमिंग पूल, जिम, वॉटर पार्क बंद रहेंगे।

डिस्कोथेक, बार, अहाते बंद रहेंगे।

रेगुलर रेल सेवा बंद। हवाई यात्रा भी नहीं होगी।

सैलून अभी बंद रहेंगे। मेडिकल टीम बताएगी इन्हें आगे कैसे खोलेंगे।
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की कैंटीन बंद रहेंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो