scriptHariyana Election: हरियाणा में बसपा व जजपा के बीच हुआ गठबंधन | Hariyana Election: Alliance between BSP and JJP in Haryana | Patrika News

Hariyana Election: हरियाणा में बसपा व जजपा के बीच हुआ गठबंधन

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Aug 11, 2019 04:53:41 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

Hariyana Election:हरियाणा में समाज पार्टी ने जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया। विधानसभा में 50 सीटों पर जननायक जनता पार्टी तथा 40 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी।
 

election alliance

election alliance

Hariyana Election: चंडीगढ़ (संजीव शर्मा): हरियाणा की राजनीति में रविवार को हुए अभूतपूर्व घटनाक्रम के तहत बहुजन समाज पार्टी ने जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया। विधानसभा में 50 सीटों पर जननायक जनता पार्टी तथा 40 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी चुनाव लड़ेगी।

गठबंधन को समय की मांग बताया
रविवार को गठबंधन की घोषणा से पहले बसपा द्वारा भी मीडिया को किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। इसकी सूचना केवल जजपा की तरफ से ही दी गई थी। जजपा के संयोजक एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला, डॉ.के.सी. बांगड़, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद सतीश मिश्रा, बसपा अध्यक्ष प्रकाश भारती तथा बसपा प्रभारी डॉ.मेघराज ने गठबंधन का ऐलान किया। दुष्यंत चौटाला ने इस गठबंधन को समय की मांग करार देते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टीं का हरियाणा में अपना एक आधार है। पार्टीं की विचारधारा आज भी हरियाणा में मजबूती के साथ खड़ी है।
बसपा लोकसभा चुनाव हारी थी
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा ने पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के नेतृत्व वाली लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। लोकसभा में बसपा ने आठ सीटों पर तो लोसुपा ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। हालांकि यह गठबंधन कोई सीट जीत नहीं पाया लेकिन सात सीटों पर तीसरे स्थान पर रहा था। दूसरी तरफ जजपा ने आप के साथ गठबंधन के फार्मूले के तहत सात व तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। यह गठबंधन भी कोई बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो