scriptविवादित मुद्दों को टाल गए लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पंजाब प्रभारी हरियाणा के मंत्री अभिमन्यु | haryana minister Abhimanyu didn't talk on punjab controversial issue | Patrika News

विवादित मुद्दों को टाल गए लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के पंजाब प्रभारी हरियाणा के मंत्री अभिमन्यु

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jan 18, 2019 05:31:33 pm

Submitted by:

Prateek

अभिमन्यु ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पंजाब में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि ये काम पंजाब में पार्टी को लोकसभा चुनाव में सफलता दिलाएंगे…

abhimanyu file photo

abhimanyu file photo

(चंडीगढ): आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा पंजाब के प्रभारी नियुक्त किए गए हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु हरियाणा और पंजाब के बीच मौजूद विवादित मुद्दों पर सवाल टाल गए लेकिन उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश और पंजाब में जो विकास कार्य करवाए हैं, उनके बूते पंजाब में एनडीए सभी सीटें जीतते हुए केन्द्र में फिर एक बार सरकार बनाएगा।

इन मुद्यों पर बोलने से बचते नजर आए

पंजाब के लिए भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद कैप्टेन अभिमन्यु ने गुरूवार को यहां पंजाब भाजपा भवन में अपनी पहली पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। वे हरियाणा और पंजाब के बीच मौजूद विवाद के मुद्यों सतलुज-यमुना सम्पर्क नहर और राजधानी चंडीगढ पर पत्रकारों के सवाल टाल गए। उन्होंने कहा कि इन मुद्यों पर राष्ट्रहित में फैसला होना चाहिए।

 

गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

अभिमन्यु ने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पंजाब में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया और कहा कि ये काम पंजाब में पार्टी को लोकसभा चुनाव में सफलता दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब में एम्स और आईटीआई खुलवाए और करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने का ऐतिहासिक फैसला किया। वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडितों को न्याय दिलाया है। पंजाब के लोग सदैव राष्ट्रहित में अपनी कुर्बानी देते रहे है। आगामी लोकसभा चुनाव भी राष्ट्रहित में होने जा रहा है और पंजाब के लोग राष्ट्रहित में फैसला देंगे।


एक ओर चौकीदार और दूसरी ओर चोरों की बारात— अभिमन्यु

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव परिवारवाद बनाम भारत माता के बेटे का है। एक ओर चौकीदार और दूसरी ओर चोरों की बारात होगी। भाजपा अपनी पंजाब और चंडीगढ की लोकसभा सीटें जीतेगी। अभिमन्यु ने कहा कि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में वे पंजाब के प्रभारी थे। तब प्रदेश में भाजपा के 19 विधायक थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दो सीट जीती थीं। इसके बाद 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 12 सीटें जीतीं और लगातार दूसरी बार अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार बनाई। पंजाब की जनता मौजूदा कांग्रेस सरकार से निराश है और बदलाव के लिए अधीर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो