scriptतैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी दुल्हन,तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश | kidnaping of bride in muktsar | Patrika News

तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी दुल्हन,तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jan 25, 2019 06:25:03 pm

Submitted by:

Prateek

सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हो गई…

file photo

file photo

(चंडीगढ): चीखती-चिल्लाती दुल्हन को शादी के मंडप से गुंडे अपने साथ उठाकर ले जाए, और फिर दुल्हन को ढूंढने के लिए परिवार के लोग मशक्कत करते रहे ऐसे दृश्य आपने फिल्मों में जरूर देखे होंगे। पर पंजाब से असलियत में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां ब्यूटी पार्लर से हथियारबंद युवकों ने दुल्हन का अपहरण कर लिया।

 

यह घटना पंजाब के मुक्तसर जिले की है। शुक्रवार सुबह फाजिल्का जिले के एक गांव की दुल्हन को मुक्तसर के घास मंडी स्थित ब्यूटी पार्लर श्रृंगार के लिए भेजा गया था। दुल्हन के भाई उसे सुबह छह बजे ब्यूटी पार्लर छोड गए थे। इसके करीब पन्द्रह मिनट बाद ही अभियुक्त दो कारों में पहुंचे और दुल्हन का अपहरण कर ले गए। सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हो गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को घटना सूचना दी। बाद में दुल्हन को फिरोजपुर से मुक्त करवा लिया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह ढेसी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में कुछ अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए है। सूत्रों के अनुसार वीडिया फुटेज में देखा गया है कि दुल्हन ने अपहर्ताओं का प्रतिरोध किया लेकिन उसे काबू में कर लिया गया। वीडियो में अपहर्ता युवक हथियारबंद दिखाई दिए। ढेसी के अनुसार दुल्हन के परिवार ने शिकायत दी है। दो नामजद युवकों व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो