scriptकेन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लाखों की लूट | Loot of millions in broad daylight in Union Territory Chandigarh | Patrika News

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लाखों की लूट

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Jul 27, 2020 06:48:15 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

सेक्टर- 27 में वेस्टर्न यूनिटन के बूथ से बंदूक की नोक पर तीन लाख रुपये लूटे

loot in chandigarh

loot in chandigarh

चंडीगढ़। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लाखों की लूट हुई है। इससे इलाके में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। वहां लगे सीसीटीवी की मदद से लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
दो नकाबपोश लुटरों का दुस्साहस

यह घटना थाना 26 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत वेस्टर्न यूनियन के बूथ पर हुई। बदमाश बंदूक की नोक पर 3 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। रायपुर खुर्द के रहने वाले संजीव कालिया ने पुलिस को बताया कि सेक्टर 27 स्थित बूथ नंबर 22 में वेस्टर्न यूनियन का काम करते हैं। सोमवार को अपराह्न में दो युवक बूथ में घुसे। उनके चेहरे नकाब से ढके हुए थे। बूथ में मौजूद संजीव कालिया से तीन लाख रुपए लूटकर गायब हो गए। संजीव कालिया ने विरोध किया तो उसे गोली मारने की धमकी दी।
पुलिस हुई सक्रिय

लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। संजीव कालिया और अन्य लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों से फुटेज कब्जे में ली है। इस आधार पर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो