चंडीगढ़ पंजाब

मोदी व शाह की जोड़ी देश के लिए घातक:सिसोदिया

पार्टी प्रत्याशी हरमोहन धवन के समर्थन में चुनाव प्रचार से पहले पत्रकारों से बातचीत में सिसोदिया ने कहा कि…

चंडीगढ़ पंजाबMay 14, 2019 / 07:43 pm

Prateek

manish

(चंडीगढ़): दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा है कि कांग्रेस चाहे गंदे पानी के जैसी है, पर मोदी व शाह की आग बुझाने को उसका प्रयोग किया जा सकता है।


पार्टी प्रत्याशी हरमोहन धवन के समर्थन में चुनाव प्रचार से पहले पत्रकारों से बातचीत में सिसोदिया ने कहा कि आप केन्द्र में भाजपा को रोकने के लिए किसी के भी नेतृत्व में बनने वाली सरकार का समर्थन कर सकती है। उनका कहना था कि मोदी और अमित शाह की जोड़ी देश के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता ने कांग्रेस और भाजपा की सरकार देख ली और यह भी देखा है कि जहां आप पार्टी को मौका मिला है, तो तमाम मुश्किलों होने के बावजूद बेहतर काम किया है।

 

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज पंजाब में सभा को संबोधित किया। गुरदासपुर से पार्टी प्रत्याशी भगवंत मान के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस व अकाली दल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की।

 

यह भी पढे: देश को जानबूझ कर 70 वर्षों तक गरीब रखा गया-अरविन्द केजरीवाल

Home / Chandigarh Punjab / मोदी व शाह की जोड़ी देश के लिए घातक:सिसोदिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.