scriptTabligi Merkaj में पंजाब के पांच जिलों के नौ लोगों ने भाग लिया, सभी की पहचान | Nine people from Punjab participated in tabligi merkaj quarantined at | Patrika News

Tabligi Merkaj में पंजाब के पांच जिलों के नौ लोगों ने भाग लिया, सभी की पहचान

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Apr 01, 2020 11:32:08 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

अभी दिल्ली में हैं, पंजाब में आने पर फिर से किए जाएंगे क्वारंटाइन
घर वालों की जांच की गई, किसी में नहीं मिले कोविड-19 के लक्षण

Tabligi merkaj

Tabligi merkaj

चंडीगढ़। दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी मरकज में पंजाब के नौ लोगों ने भाग लिया था। इनकी पहचान कर ली गई है। इन्हें दिल्ली में ही एकांतवास कराया गया है। इनमें से कोई भी पंजाब नहीं पहुंचा था। इससे पूरे पंजाब में राहत है। वैसे पंजाब सरकार अलर्ट पर है। सरकार ने फैसला किया है ये जब भी पंजाब आएंगे, फिर से क्वारंटाइन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी नगरिकों के कारण BSF Soldiers में Covid-19 का खतरा, दो जवान क्वारंटाइन किए गए

घर वालों की जांच

जो नौ लोग तब्लीगी मरकज में दिल्ली गए थे, उनके घर वालों ने स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। अच्छी बात यह है कि किसी में भी कोरोनावायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। पंजाब के कोरोना कंट्रोल रूम के सदस्य डॉ. राजेश भास्कर के मुताबिक, एक गुरुदासपुर, एक पठानकोट, एक बरनालास दो संगरूर और चार नागरिक लुधियाना के हैं।
14 अप्रैल तक कर्फ्यू

याद रहे कि कोरोनावायरस के खतरे से निपटने के लिए पूरे भारत में लॉकडाउन है। पंजाब और चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा हुआ है। पुलिस पूर तरह से मुस्तैद है। पंजाब में कर्फ्यू 14 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पंजाब ने अपनी सभी सीमाएं सील कर दी हैं। पंजाब में किसी को घुसने नहीं दिया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो