scriptखंड-खंड होगा पाकिस्तान कोई माई का लाल नहीं रोक सकता: राजनाथ सिंह | Pakistan will be torn to pieces: Rajnath Singh | Patrika News

खंड-खंड होगा पाकिस्तान कोई माई का लाल नहीं रोक सकता: राजनाथ सिंह

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Oct 13, 2019 07:22:58 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा पाकिस्तान के टुकडे होने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा पाकिस्तान खंड.खंड हो जायेगा। भारत इतना मजबूत हो चुका है दुनिया की कोई ताकत भारत की तरफ बुरी नजर से नहीं देख सकती।

खंड-खंड होगा पाकिस्तान कोई माई का लाल नहीं रोक सकता: राजनाथ सिंह

खंड-खंड होगा पाकिस्तान कोई माई का लाल नहीं रोक सकता: राजनाथ सिंह

करनाल,गुरूग्राम (गणेश चौहान): विजय दशमी पर राफेल फाइटर की शस्त्र पूजा करने के बाद वीरों की धरती हरियाणा के करनाल एंव गुरूग्राम के पटौदी से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को खुली चुनौती दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा पाकिस्तान के टुकडे होने से कोई माई का लाल नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा पाकिस्तान खंड.खंड हो जायेगा। भारत इतना मजबूत हो चुका है दुनिया की कोई ताकत भारत की तरफ बुरी नजर से नहीं देख सकती।

पाकिस्तान की नीयत में खोट
राजनाथ सिंह ने कहा पाकिस्तान की नीयत में खोट है इसलिए वो आतंकवाद को पनाह दे रहा है। उन्होंने कहा पाकिस्तान ने तमाशा बनाकर रख दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा अगर पाकिस्तान आतंकवादियों को कुलचने में सफल नहीं हो पा रहा है तो वह भारत का सहयोग लें मैं दावा करता हूं भारत की सरकार उनकी पूरी सहायता करेगी। राजनाथ सिंह रविवार को हरियाणा के करनाल की असंध विधानसभा एंव गुरूग्राम के पटौदी में विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सत्तयप्रकाश जरावता व असंध के बक्शीश सिंह के लिए वोट अपील करने आये थे।

अब है राफेल की ताकत
पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के लिए अब बालाकोट जाने की जरूरत नहीं। राजनाथ सिंह ने राफेल की तारीफ करते हुए कहा कि यह फाइटर अगर हमारे पास होता तो हम भारत की जमीन से ही पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर सकते थे। हमें पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को मारने की जरूरत नहीं पडती।

कांग्रेस को तो खुश होना चाहिए
उन्होंने कहा फ्रांस के परिस में विजय दशमी के दिन जब मैंने राफेल पर ओम लिखा और रक्षा सूत्र बांधा तो यहां बैठे कांग्रेस नेताओं को परेशानी होने लगी। उन्होंने कहाकि उस वक्त वहां पर सभी धर्मों के लोग उपस्थित थे और सभी सहयोग कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस की सोच पर तंज कसते हुए कहाकि कांग्रेस को खुश होना चाहिए था कि हमारा देश ताकतवर हो रहा है। लेकिन कांग्रेस कभी ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि उनकी नीयत में खोट है। कांग्रेस का विरोध पाकिस्तान को मजबूती देता है।
पाकिस्तान की हालत खराब
राजनाथ सिंह ने कहा पाकिस्तान की हालत खराब हो चुकी है। जनता का ध्यान वहां के हालात पर ना जाये इसलिए वे आतंकियों को पोषित करते हैं। उन्होंने कहा हमारी परम्परा रही है कि कभी हमने दूसरे देश पर हमला नहीं किया और ना ही किसी दूसरे देश की धरती पर कब्जा किया है। उन्होंने पाकिस्तान को सख्त लहजे में कहाकि अब कश्मीर को भूल जाओ क्योंकि कश्मीर भारत का अभिन्न अंक बन चुका है।

कोई मनोहर की नीयत पर उंगली नहीं उठा सकता
राजनाथ सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई माई का लाल मनोहर लाल की नीतियों पर सवाल खडा कर सकता है क्योंकि मनोहर लाल की नीयत एक दम साफ है। पिछली सरकारों में मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरेाप लगते रहे हैं। लेकिन उंगली उठाकर कोई यह नहीं कह सकता कि मनोहर लाल ने कोई भ्रष्टाचार किया है। हरियाणा में किसानों के लिए जितना काम मनोहर लाल ने किया है उतना काम प्रदेश में किसी सरकार ने नहीं किया। बाजरा की फसल को देश की कोई राज्य सरकार नहीं खरीदती लेकिन हरियाणा में मनोहर सरकार ने बाजरा खरीदकर यह बता दिया कि भाजपा ही किसानों की हितैषी सरकार है और किसानों को परेशान नहीं देख सकती।

अब किसान का बेटा भी बन सकता है राजा
पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा पहले कांगेस और इनेलो की सरकार हरियाणा में चलती थी लेकिन उनके मुखिया दिल्ली में बैठकर सरकार चलाते थे। उन्होंने कहा मनोहर लाल ग्राउंड स्तर पर शासन किया है। रक्षा मंत्री ने कहा अब वो दिन लद गए कि राजा का बेटा राजा बने। यहां तो किसान का बेटा भी राजा बन सकता है और हुकुमत भी चला सकता है। पहले की सरकारों द्वारा खड़ा किया भ्रष्ट तंत्र को मनोहर सरकार ने ध्वस्त किया और बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को नौकरी दी।

मोदी ने मस्तक ऊंचा किया
राजनाथ सिंह ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मस्तक को उंचा करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में भारत के सम्मान को बढ़ाया है। अमेरिका जैसा ताकतवर देश भी अचंभित है कि कैसे उन्ही के देश में 50 से 60 हजार की भीड़ मोदी मोदी कर रही थी। मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की नजरों में कमजोर नहीं रहा बल्कि ताकतवर भारत बन गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा प्रत्याशी विधायक सरदार बक्शीश सिंह को भारी मतों से जिताने का आहवान किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो