scriptजहरीली शराब कांडः भाजयुमो का 180 विधायकों के घर पर प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत, बेरीकेड तोड़े | Poisonous liquor BJP agitation at All MLA Residence in Punjab | Patrika News

जहरीली शराब कांडः भाजयुमो का 180 विधायकों के घर पर प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत, बेरीकेड तोड़े

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Aug 07, 2020 07:03:31 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पंजाब के तरन तारन, अमृतसर और बटाला (गुरदासपुर) में जहरीली शराब से 113 लोगों की मौत हो गई है।

BJP workers

पंजाब में जहरीली शराब कांडः भाजयुमो का 180 विधायकों के घर पर प्रदर्शन, पुलिस से भिड़ंत

चंडीगढ़/अमृतसर। जहरीली शराब कांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने कांग्रेस की कैप्टन अमरिन्द सिंह सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूरे प्रदेश में सभी 180 विधायकों के घरों पर प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने अवरोधक लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका, लेकिन वे इन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। पंजाब के तरन तारन, अमृतसर और बटाला (गुरदासपुर) में जहरीली शराब से 113 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज ही तरन तारन के स्टेडियम में शराब पीड़ितों से भेंट की। मुआवजा के रूप में पांच लाख रुपये और सरकारी नौकरी की घोषणा की। तरन तारन में शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
BJP workers
सो रही पंजाब सरकार को जगाने के लिए प्रदर्शन

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) अध्यक्ष भानु प्रताप राणा की अध्यक्षता में पूरे पंजाब के 180 विधायकों के घरों को घेरा गया। प्रदेश भाजयुमो प्रभारी राजेश हनी के नेतृत्व में भी पूरे प्रदेश की भाजयुमो टीम ने डटकर पुलिस का मुकाबला करते हुए सभी विधायकों के घर का घेराव किया। इसके तहत जिला भाजयुमो अध्यक्ष गौतम अरोड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को अमृतसर के पांचों विधायकों के घरों के बाहर भाजपा युवा मोर्चा की टीम ने प्रदर्शन किया। सो रही पंजाब की कांग्रेस सरकार को जगाने की कोशिश की। आरोप है कि पंजाब सरकार जहरीली शराब मामले में मारे गए लोगों को इंसाफ दिलाने में असमर्थ दिखाई दे रही है।
BJP workers
बेरीकेड तोड़ आगे बढ़े

गौतम अरोड़ा ने प्रदेश भाजपा सचिव प्रदेश भाजयुमो प्रभारी एडवोकेट राजेश हनी ने अपनी टीम के साथ अमृतसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के घर के बाहर दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने बेरीकेड लगा रोकने की कोशिश की तो गौतम अरोड़ा बेरीकेड तोड़ आगे बढ़े। पुलिस धक्का-मुक्की हुई। दो-तीन बार अपनी टीम के साथ जोर लगाने के बाद गौतम अरोड़ा अपनी टीम के साथ पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।
BJP workers
पंजाब सरकार नहीं कर रही कार्रवाई

इस मौके पर बोलते हुए गौतम अरोड़ा ने कहा कि जहरीली शराब पीने से पंजाब भर में 125 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मौतें अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में हुई हैं। पंजाब सरकार इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि उसके कई मंत्री शामिल हैं। यह पूरे देश का सबसे बड़ा मामला है। पंजाब सरकार है कि इस मामले पर कोई भी कार्रवाई करने से हिचकिचा रही है। आज हम सोई हुई पंजाब सरकार को जगाने के लिए यहां पर धरना देने आए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाते हुए इस सीबीआई जांच करवाने की माँग की ताकि पंजाब सरकार जागे और मारे गए लोगों को इंसाफ मिल सके। इसलिए आज हमारे सभी साथी अमृतसर के पांचों विधायकों के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
किसने कहां प्रदर्शन किया

अमृतसर में सलिल कपूर ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी के घर के बाहर प्रदर्शन किया तो शेर सिंह सोढ़ीनेदलबल के साथ विधायक डॉक्टर राज कुमार के घर के बाहर प्रदर्शन किया। सोनू अरोड़ा ने विधायक इंद्रबीर बुलारिया के घर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रतीक कपूर ने विधायक सुनील दत्ती केघर को घेरा।
BJP workers
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो