scriptपंजाब भाजपा की चुनाव समिति ने रणनीति पर किया मंथन | Punjab BJP election committee meeting update | Patrika News

पंजाब भाजपा की चुनाव समिति ने रणनीति पर किया मंथन

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Mar 19, 2019 07:38:46 pm

Submitted by:

Prateek

मंथन के बारे में जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दी जायेगी और वे ही कोई खुलासा करेंगे…

(चंडीगढ): पंजाब प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति ने मंगलवार को यहां बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया। पंजाब में भाजपा का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन है और प्रदेश की कुल 13 लोकसभा सीटों में से भाजपा के हिस्से में गठबंधन के बटवारे के तहत 3 सीटें आवंटित है।

 

बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कोई खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में क्या विचार-विमर्श किया गया उसका खुलासा करने का उन्हें अधिकार नहीं है। मंथन के बारे में जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दी जायेगी और वे ही कोई खुलासा करेंगे।

 

मलिक ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है जिसमें सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। पंजाब के धार्मिक डेरों का चुनावी लाभ के लिए समर्थन लेने के प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के बयान पर मलिक ने कहा कि पार्टी जाति या धर्म की बात करने के बजाय इस बात में विश्वास करती है कि देश के सभी नागरिक एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही चुनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी पाकिस्तान को माकूल जवाब देने के लिए नरेन्द्र मोदी की सराहना की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो