चंडीगढ़ पंजाब

उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू ने पंजाब यूनिवर्सिटी को दिया ये आदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी जीतने के बाद ऑनलाइन सत्कार समारोह किया

चंडीगढ़ पंजाबSep 11, 2020 / 06:18 pm

Bhanu Pratap

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ के कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू और कुलपति प्रो. राज कुमार।

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने शुक्रवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी जीतने के बाद ऑनलाइन सत्कार समारोह कार्यक्रम आयोजित किया था। आयोजित किया था। भारत के उपराष्ट्रपति और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एम वैंकैया नायडू बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जुड़े। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय को आदेश दिया की स्पोट्र्स को और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाए, जिससे खिलाड़ियों को मदद मिले। इसके सात ही उन्होंने विश्वविद्यालय के मौजूद खेल अवस्थापना सुविधाओं को सराहते हुए कहा कि इसे और ज्यादा अपग्रेड करने की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार ने उपराष्ट्रपति को आश्वासन दिया कि उनके आदेश का पालन किया जाएगा।
स्लम एरिया के बच्चों पर खेल मंत्रालय का फोकस

उपराष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू ने कहा- खेल को आगे लाने के लिए जरूरी है। एक ऐसा स्काउटिंग सिस्टम सेटअप बने जहां पर प्रतिभा की पहचान हो। वहां पर खिलाड़ियों को उचित ट्रेनिंग दी जाए। कॉलेज और यूनिवर्सिटी लेवल पर आकर खिलाड़ी पूरी तरह से पक जाता है। हमें जरूरत है निचले स्तर पर काम करने की। इसके लिए स्कूलों और स्लम एरिया के बच्चों पर खेल मंत्रालय का फोकस है। कई प्रस्ताव बनाए गए हैं जो आने वाले समय में लागू होंगे।
खेल, योग दिनचर्या का अभिन्न अंग बने

खेल स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया मुहिम शुरू की,जिसके साथ आज देश का हर वर्ग जुड़ा हुआ है। खेल, योग या कोई भी अन्य शारीरिक गतिविधि अच्छे स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन के लिए लोगों की दिनचर्या का अभिन्न अंग बनना चाहिए।
खेल और पढ़ाई दोनों का अपना-अपना महत्व

उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक समय था जब समझा जाता था कि खेल बच्चों को होशियार और कामयाब इंसान नहीं बना सकता। उस समय केवल पढ़ाई को ही तवज्जो दी जाती थी, लेकिन आज का समय जितना पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही खेल के लिए भी। आज अपने बेहतरीन खेल के दम पर एक साधारण सा खिलाड़ी भी बड़ा नाम बना रहा है, इसलिए खेल और पढ़ाई दोनों का अपना-अपना महत्व है। केंद्र सरकार खेल को आगे लाने के लिए कई कार्य कर रही है और कई कार्य पाइपलाइन में है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.