चंडीगढ़ पंजाब

कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव की भावना त्यागें और उनके कल्याण का संकल्प लें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुएपंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि राष्ट्रपिता छुआछूत या भेदभाव के सख्त खिलाफ थे। चूंकि आज कुष्ठ रोग दिवस भी है , इसलिए गांधी जी की सोच का महत्व और भी अधिक है। राज्यपाल ने कहा, आइये इस अवसर पर हम कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के प्रति भेदभाव की भावना त्यागें और उनके कल्याण का संकल्प लें ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके।

चंडीगढ़ पंजाबJan 30, 2024 / 06:32 pm

MAGAN DARMOLA

कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव की भावना त्यागें और उनके कल्याण का संकल्प लें

पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता छुआछूत या भेदभाव के सख्त खिलाफ थे। चूंकि आज कुष्ठ रोग दिवस भी है , इसलिए गांधी जी की सोच का महत्व और भी अधिक है। राज्यपाल ने कहा, आइये इस अवसर पर हम कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के प्रति भेदभाव की भावना त्यागें और उनके कल्याण का संकल्प लें ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके।

राज्यपाल ने अपने अपर मुख्य सचिव के. शिव प्रसाद ने पंजाब राजभवन के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महात्मा गांधी के सम्मान में और देश की आजादी के लिये अपने जीवन का बलिदान देने वाले सभी लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा। पुरोहित ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के प्रतीक थे , उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिये कई ऐतिहासिक आंदोलनों का नेतृत्व किया।

उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विभिन्न किस्से सांझा करते हुये कहा, गांधीजी का जीवन और सिद्धांत अनुकरणीय हैं। उन्होंने कर्मचारियों को अपने काम और आचरण में ईमानदार और पारदर्शी होने और ‘ हिंसा’ का पालन करने के लिये प्रोत्साहित किया ताकि उनके शब्दों और कार्यों से किसी को ठेस न पहुंचे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.