scriptपंजाब के मोगा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दी रफाल सौदा मुद्दे पर मोदी को बहस करने की चुनौती | Rahul Gandhi challenges modi to debate on Rafale deal issue | Patrika News

पंजाब के मोगा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दी रफाल सौदा मुद्दे पर मोदी को बहस करने की चुनौती

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Mar 07, 2019 06:12:00 pm

Submitted by:

Prateek

राहुल गांधी नेआगामी लोकसभा चुनाव को विचारधाराओं का मुकाबला बताया…
 

rahul

rahul

(चंडीगढ): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को पंजाब के मोगा में एक रैली को संबोधित करते हुए रफाल विमान सौदा मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता की गाढी कमाई कुछ उद्योगपतियों को दी जा रही है। राहुल ने पंजाब के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रहे है और दूसरी ओर आतंकवाद का मुकाबला करने वाले प्रदेश का कर्ज माफ नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की विचारधाराओं के बीच मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि एक ओर गुरूनानक देव की प्यार और भाईचारे की विचारधारा है और दूसरी ओर नफरत फैलाने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा है।

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने तो पांच साल में जो काम किए हैं, उनमें कुछ दिन पहले ही अडानी को पांच एयरपोर्ट देने और देश में युद्ध का माहौल बनाना शामिल है। कांग्रेस ने किसानों के तो मोदी ने बडे उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव का अच्छे दिन आएंगे नारा अब चौकीदार चोर है में बदल गया है। नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था का ढांचा टूट गया और करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए। लोगों को बैंकों के बाहर कतार में खडा कर दिया गया। क्या नीरव मोदी और मेहुल चौकसी बैंकों के बाहर कतार में दिखाई दिए है। प्रधानमंत्री ने बडे उद्योगपतियों का काला धन सफेद करने में मदद की है। रैली में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू, वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, कांग्रेस की ओर से पंजाब की प्रभारी आशा कुमारी, प्रदेश के मंत्री व कांग्रेस विधायक मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो