राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली के बीच भाजपा विधायक किसानों के लिए धरने पर बैठे
चंडीगढ़ पंजाबPublished: Oct 07, 2020 05:42:09 pm
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पीके दास के खिलाफ बैनर लगाया
पीके दास जी होश में आओ, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों को मत सताओ
प्रदेश की मंडियों में ई-खरीद पोर्टल नहीं चल रहा, किसानों को धक्के खाने पड़ रहे


चंडीगढ़ में हरियाणा विधान भवन परिसर के बाहर धरने पर बैठे भाजपा विधायक असीम गोयल
चंडीगढ़। हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पीके दास के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक असीम गोयल अचानक धरने पर बैठ गए। विधानसभा परिसर के बाहर वे अकेले ही धरने पर बैठे। उन्होंने एक बैनर लगा रखा है, जिस पर लिखा है- पीके दास जी होश में आओ, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों को मत सताओ। इससे खलबली मच गई। बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली भी निकाली जा रही है। छह अक्टूबर को रैली ने हरियाणा में प्रवेश किया था।